Dainik Athah

विधायक अजीत पाल- महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का जोरदार अभिनंदन

– मुरादनगर ब्लाक प्रमुख चुनाव में जीत पर राजीव त्यागी ने किया
– अजीत पाल त्यागी का उनके निवास एवं भाजपा कार्यालय पर संजीव शर्मा का हुआ अभिनंदन
– मुरादनगर के क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे अभिनंदन कार्यक्रम में
– ढोल- नगाड़ों के साथ ही आतिशबाजी भी की गई

अथाह संवाददाता
मुरादनगर। मुरादनगर ब्लाक प्रमुख चुनाव में विजयी राजीव त्यागी ने विजय हासिल होने पर विधायक अजीत पाल त्यागी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान ढोल- नगाड़ों के साथ ही आतिशबाजी भी की गई।
बता दें कि विधायक अजीत पाल त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के प्रयासों से ही राजीव त्यागी को टिकट मिला था। इसके बाद दोनों ने मिलकर मेहनत की एवं राजीव त्यागी को विजयी बनाया। इस जीत के बाद सोमवार की शाम राजीव त्यागी मुरादनगर से एक सौ से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ विधायक अजीत पाल त्यागी के राजनगर स्थित निवास पर पहुंचे तथा ढोल- नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने विधायक अजीत पाल त्यागी जिंदाबाद के नारे लगाये।

इसके साथ ही अजीत पाल त्यागी ने भी राजीव को फूल मालाएं पहनाने के साथ ही मिठाई भी खिलाई।
इसके बाद पूरे काफिले के साथ राजीव त्यागी भाजपा के नेहरू अपार्टमेंट स्थित कार्यालय पर पहुंचे तथा इसी प्रकार वहां पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महामंत्री पप्पू पहलवान, बीडीसी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव त्यागी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *