Dainik Athah

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई कार्यवाही, छह वर्ष के लिए हुआ निष्कासन

बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव- पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान सपा से निष्कासित

अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से बागपत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओंकार यादव एवं बागपत सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरण पाल उर्फ बिल्लू प्रधान को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से समाजवादी पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया।


सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से धीरेन्द्र सिंह निवासी कदमतर शहर कोतवाली के पास, जिला मिजार्पुर को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव, यशवीर सिंह चौधरी निवासी ग्राम सुखरावली पोस्ट क्वारसी ब्लाक लोधा जिला अलीगढ़ और मोहम्मद रिजवान खान वाराणसी को समाजवादी युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *