Dainik Athah

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिला अस्पताल व टीकाकरण सेंटरों का किया निरीक्षण

हेल्पडेस्क के रिकार्ड रजिस्टर नहीं दिखा पाए कर्मचारी
टीकाकरण सेंटर पर भी टीकाकरण की सही जानकारी नही दे पाया स्टॉफ़

अथाह संवादाता

गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह गुरुवार को गाजियाबाद पहुंची।उन्होंने सबसे पहले लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी व सीएमएस डॉ संजय तेवतिया से कोविड-19 से बचाव व तीसरी लहर की तैयारियों के बाबत जानकारी ली। डॉक्टर सुनील त्यागी ने कहा कि महिलाओं के कोविड-19 से बचाव हेतु दो पिंक बूथ बनाए गए हैं। एक आई टी एस कॉलेज मोहन नगर और दूसरा जिला महिला चिकित्सालय में है। दोनों पिंक बूथों पर प्रतिदिन 800 महिलाओं के टीकाकरण की तैयारी है। उसके साथ ही लोनी मुरादनगर डासना मोदीनगर में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है।

इसके अतिरिक्त एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संयुक्त चिकित्सालय लोनी में निर्माणाधीन है।डॉक्टर संजय तेवतिया ने महामारी के संबंध में विस्तार से बताया ।इसके बाद उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय में पिंक बूथ का निरीक्षण किया जहां सीएमएस डॉ संगीता गोयल एवं पिंक बूथ इंचार्ज डॉ पवन कुमारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए तथा महिलाओं के टीकाकरण पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही टीकाकरण कराने आने वाली महिलाएं एवं परिजनों को मास्क लगाने के निर्देश दिए। बाद में जिला महिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया जहां 24 महिलाएं भर्ती पाई गई। भर्ती महिलाओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर डॉक्टर संगीता गोयल की हौसला अफजाई की। तत्पश्चात जिला संयुक्त अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण सेंटर का भी निरीक्षण किया। केंद्र की प्रभारी डॉ प्रियंका समानिया ने बताया कि प्रतिदिन करीब 500 लोगों का टीकाकरण किया जाता है। उन्होंने हेल्प डेस्क के रिकॉर्ड रजिस्टर मंगाने पर उपस्थिति स्टाफ द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। टीकाकरण सेंटर के अंदर मौजूद स्टाफ द्वारा भी टीकाकरण के संबंध में पूर्व सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी जिससे उन्होंने नाराजगी जताई। बैठक में डॉ सुनील त्यागी, डॉ संजय तेवतिया,एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, खालिद अंजुम,प्रतिभा सिंह महिला थाना प्रभारी, डॉ सूर्यांश ओझा व विकास चंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *