Dainik Athah

वार्ड सात से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज प्रधान छह वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित

लोनी के बाद अब गाजियाबाद महानगर ने की अनुशासनहीनता में कार्रवाई

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लोनी के बाद महानगर भारतीय जनता पार्टी ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में पहली गाज वार्ड नंबर सात से जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे मनोज प्रधान पर गिरी है। जल्द ही अन्य कार्यकर्ताओं पर भी कार्यवाही हो सकती है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर सात से मनोज प्रधान निवासी ग्राम सुल्तानपुर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार जल्द ही कुछ प्रभावशाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी पार्टी कार्रवाई करने जा रही है। इसमें गाजियाबाद जिला व महानगर दोनों क्षेत्र शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *