अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रमाशंकर कौशिक की 18 वीं पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए कहा कि कौशिक जी समाजवादी विचारधारा के लिए जीवन भर समर्पित रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग में उल्लेखनीय कार्य किए थे। वह राज्य सभा के सदस्य भी रहे।
रमाशंकर कौशिक गजरौला (अमरोहा) के निवासी थे। उन्होंने मुरादाबाद और पश्चिमी यूपी में समाजवादी आंदोलन को ताकत दी थी। वह डा. राममनोहर लोहिया के निकट सहयोगी थे।
