राष्टÑीय स्वयं सेवक संघ के सर्वे से खुलासा, तमाम अंतर्विरोध के बावजूद
यूजीसी, सवर्णों की नाराजगी के बावजूद योगी के नाम पर होगी भाजपा की जीत
गांव गांव में घूमे संघ के लोग, पुलिस- प्रशासन के अफसरों की मिली जमकर शिकायतें
अशोक ओझा
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चाहे खुलकर यूपी के अगले मुख्यमंत्री का नाम लेने में हिचकते हों, आम लोगों में यूजीसी और सवर्णों की तमाम शिकायतें है, बावजूद इसके उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के कंधों पर सवार होकर ही भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी। संघ और भाजपा के एक बड़े वर्ग का मानना है कि बगैर योगी के चेहरे के उत्तर प्रदेश में नैया पार नहीं होने वाली।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही पार्टी की आम जनता में स्थिति को लेकर संघ ने गांव गांव में सर्वे करवाया था। इस सर्वे को गुप्त रखा गया तथा वरिष्ठ लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। इन वरिष्ठ लोगों ने गांवों में कई दिन बिताने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद ही करीब दो माह पूर्व नोएडा के निजी विश्व विद्यालय में समन्वय बैठक रखी गई। इस बैठक में संघ के ब्रज एवं पश्चिम क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन, संघ एवं भाजपा के केंद्रीय नेता भी मौजूद रहे। संघ से इस बैठक में अरुण कुमार, वहीं भाजपा से राष्टÑीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के साथ ही अन्य नेता भी मौजूद रहे।
बैठक में खुले में जहां सभी को निर्देश दिये गये कि वे तन-मन- धन से चुनाव की तैयारी में जुट जायें, नेताओं को स्पष्ट रूप से इस संबंध में निर्देश दिये गये, जबकि कुछ विशेष सत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की गई। कहा गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिकारी तव्वजो नहीं देते जिस कारण उनमें नाराजगी है। इसके साथ ही यूजीसी, केंद्र सरकार के प्रति सवर्ण समाज की नाराजगी भी मुद्दा थे। इस बैठक के बाद मथुरा में हुई चिंतन बैठक में भी यह मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाये गये।
बाक्स
यूपी में योगी ही जीत की गारंटी
सूत्रों की मानें तो प्रदेश में हुए गोपनीय सर्वे के अनुसार भाजपा के कोर मतदाताओं में यूजीसी को लेकर खासी नाराजगी है। इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं में सवर्ण समाज की उपेक्षा का मुद्दा भी सामने आया। बावजूद इसके योगी आदित्यनाथ के प्रति मतदाताओं में नाराजगी कम थी। मतदाताओं का मानना है कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जहां अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होने से अपराधों में कमी आई है, वहीं दंगे भी बंद हÑुए। योगी के प्रति मतदाताओं में झुकाव भी है, यह स्थिति भाजपा से नाराजगी के बावजूद है।
सूत्रों की मानें तो योगी फैक्टर भाजपा एवं संघ के लिए राहत की बात है। तमाम नाराजगी के बावजूद मतदाताओं में जिस प्रकार योगी के प्रति आकर्षण एवं सम्मान है वह तीसरी बार यूपी में सरकार बनाने का रास्ता साफ करता है। अब भाजपा योगी के चेहरे के साथ ही मैदान में आयेगी। हालांकि एक बात और सामने आई वह यह कि केशव प्रसाद मौर्य चाहे आम मतदाताओं में पकड़ कम हो, लेकिन वह कार्यकर्ताओं की पसंद बनकर उभरे। कार्यकर्ता केशव प्रसाद मौर्य को बेहतर संगठनकर्ता मानते हैं।
