उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में गुरूवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि गाजियाबाद पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड को गौतमबुद्धनगर का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर बनीं।
पुलिस विभाग में गुरूवार को हुए फेरबदल में मोहित अग्रवाल को वाराणसी पुलिस आयुक्त से इसी पद पर प्रयागराज, किरन एस पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ से पुलिस आयुक्त वाराणसी, पीयूष मोर्डिया को पुलिस आयुक्त प्रयागराज से अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना लखनऊ, रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली से अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, प्रवीण कुमार अपर पुलिस महानिदेशक से अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, प्रभाकर चौधरी को अपर पुलिस महानिदेशक अलीगढ़ से पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ जोन, अभिषेक सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर से इसी पद पर आगरा, शैलेष कुमार पांडेय को पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा से अलीगढ़ भेजा गया है।
इसी प्रकार आशीष तिवारी को पुलिस उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवाओं से इसी पद पर सहारनपुर, डा. गौरव ग्रोवर को एसएसपी अयोध्या से एसएसपी मुरादाबाद, सुनिति अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, आकाश तोमर सेना नायक 8 वीं वाहिनी पीएसी बरेली से पुलिस अधीक्षक डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद, अमित कुमार प्रथम को सेना नायक 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ, नरेंद्र कुमार सिंह सेना नायक 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा से पुलिस अधीक्षक पीटीसी सीतापुर, अनिल कुमार पांडेय सेना नायक 36 वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी से पुलिस अधीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार, त्रिभुवन सिंह सेना नायक 30 वीं वाहिनी पीएसी गोंडा से एसपी जीआरपी मुख्यालय लखनऊ, राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक अभिसूचना लखनऊ, सुशील कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक पीटीएस गोरखपुर, अजीत कुमार सिन्हा एसपी पावर कारपोरेशन लखनऊ, दिनेश त्रिपाठी पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, सतपाल अंतिल एसएसपी मुरादाबाद से अयोध्या, कुलदीप सिंह गुणावत पुलिस उपायुक्त प्रयागराज से इसी पद पर कानपुर नगर, पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, नीतू अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ तथा अमित कुमावत को अपर पुलिस उपायुक्त आगरा के पद पर भेजा गया है।
