Dainik Athah

हापुड़ रोड आरओबी निर्माण के दौरान नहीं बनी पक्की सड़क, उठते हैं धूल के गुबार

हापुड़ रोड आरओबी निर्माण के दौरान जर्जर सर्विस रोड से गन्ना ढुलाई में हो रही परेशानी

मोदी चीन मिल ने हापुड़ रोड आरओबी के साथ ही रावली रोड को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र


अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दे चुके है, वहीं दूसरी तरफ टूटी सड़कों के कारण आम लोगों को पूरे दिन धूल फांकनी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ यह एनजीटी के नियमों का भी उल्लघंन है। इसके साथ ही पेराई सत्र में गन्ने की ढुलाई भी प्रभावित हो रही है। लेकिन लगता है कि प्रशासन और संबंधित विभाग कानों में तेल डालकर बैठे हैं।
बता दें कि मोदीनगर में हापुड़ रोड रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण एक प्रकार से आम जनता के साथ ही मोदी चीनी मिल के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जहां पर आरओबी का निर्माण चल रहा है वहां पर निर्माण कंपनी ने सर्विस रोड का निर्माण तो किया, लेकिन सड़क को पक्का नहीं किया जिस कारण यहां पर 24 घंटे धूल उड़ती रहती है।

नियमों के तहत निर्माण से पहले बनती है पक्की सड़क
यदि नियमों को देखें तो पुल अथवा आरओबी का निर्माण शुरू करने से पहले सर्विस रोड पर पक्की सड़क बनानी होती है। एनजीटी छोटे छोटे मामलों में कार्रवाई करती है, लेकिन इस मामले में आंख बंद किये हुए हैं।

मोदी चीनी मिल प्रबंधन ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, फैक्ट्री बंद करने की आती है नौबत
इस मामले में मोदी चीनी मिल प्रबंधन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि मोदी शुगर मिल्स का गन्ना पेराई सत्र 2026-27 प्रारम्भ है जिसमें निरन्तर गन्ने की पेराई की जाती है। कुछ गन्ना किसानों द्वारा मिल गेट पर भैंसा-बुग्गी एवं ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा शिफ्टों में गन्ना आपूर्ति होता है। लगभग 76 वाह्य गन्ना कय केन्द्र आवंटित किये हैं जो मोदीनगर गन्ना समिति मोदीनगर, हापुड, धौलाना एवं बागपत क्षेत्र से है जिन पर दैनिक गन्ना खरीद करके चीनी मिल में प्रतिदिन लगभग 25-30 हजार कुन्टल गन्ना आपूर्ति करके उसकी गेट एवं वाह्य केन्द्रों पेराई की जाती है। जिसमें दैनिक लगाये गये ट्रकों के दो या डेढ चक्कर लगने पर ही केन्द्रों पर खरीदे गये गन्ने की ढुलाई /उठान हो पाने के उपरान्त ही अगले दिन की किसानों से गन्ना खरीद हो पाती है अन्यथा कय केन्द्र गन्ना खरीद के लिए बंद हो जाते है जिससे गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को समस्या उत्पन्न हो जाती है और गन्ने से भरी गाड़ियां क्रय केन्द्र पर खडी रह जाती हैं जिससे किसानों को अनेको समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।
मिल प्रबंधन ने कह कि मोदी शुगर मिल्स को अधिकांश गन्ना वाह्य क्रय केंद्रों से ही गन्ना ढुलाई कार्य मुख्य दो मार्गों से होता है हापुड रोड एवं मुरादनगर कस्बा रावली रोड। दोनों रास्ते गन्ना ढुलाई में कार्यरत ट्रकों एवं ट्रांसपोर्टरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है जैसे कि हापुड़ रोड नव निर्माण रेलवे ब्रिज बनने के कारण रेलवे फाटक से हापुड रोड पर सड़क में काफी गड्ढे हैं एवं सर्विस रोड ठीक नहीं है आधी अधूरी है जिसपर सुचारू रूप से गन्ने के ट्रक नही आ पा रहे हैं। पुलिस द्वारा दिन में सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबन्धित किया हुआ है जिससे गन्ने से भरे ट्रक सडक पर खडे रहते हैं।

जिससे मिल गेट पर गन्ना उपलब्ध न होने के कारण गन्ने के अभाव में मिल बद हो जाती है अथवा रूक रूक कर चलती हे कभी कभी चीनी मिल को कम स्पीड से मिल चलाना पडता है। जिससे चीनी मिल को काफी भारी आर्थिक क्षति हो रही है। इसके साथ ही मुरादनगर कस्बा रावली रोड से अधिकॉश गन्ना ढुलाई होता है इस रोड पर भी पुलिस द्वारा सुबह से रात्रि 8 बजे तक प्रतिबन्धित किया हुआ है जिससे गन्ने से भरे ट्रकों की लाईन लगी रहती है और शहर की आबादी के लोग हमारे गन्ने को ट्रकों से खींचते रहते है जिससे हमारी मिल को भारी नुकसान हो रहा है। इस मार्ग से गन्ना न आने के कारण उपरोक्तानुसार समास्या चीनी मिल के संचालन में उत्पन्न हो रही है।

जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त समस्या का निवारण शीघ्र कराया जाये एवं पुलिस प्रशासन को निर्देर्शित किया जाये तथा दोनों मार्गो पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करायी जाये ताकि चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र निरन्तर सुचारू रूप से चलता रहे और चीनी मिल नो केन में बंद न हो, बंद होने के उपरान्त उसे पुन: चलाये जाने के लिए काफी समय लगता है जिससे मिल प्रबन्धन एवं गन्ना उत्पादकों को हो रही समस्याओं का समाधान कराने की कृपा करें।


अध्याशी

मोदी चीनी मिल, मोदीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *