अथाह संवाददाता
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश भर में आशीर्वाद का दिया अभियान आयोजित किया जा रहा है इस अभियान का भाव जिसने जीवन संवारा उसे आशीर्वाद हमारा से शुरू होने वाले आशीर्वाद का दिया जो स्थान चिन्हित किए गए हैं उस स्थान पर दिया प्रज्वलित हो और सभी कार्यकर्ता अपने निवास स्थान पर भी एक दिया जरूर जलाएं। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के लिए एक पदाधिकारी प्रदेश से और एक पदाधिकारी क्षेत्र से प्रत्येक जनपद में लगाए गए हैं, यह कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम सात बजे देश भर में एक साथ दीप प्रज्वलित करके किया जाएगा।
राम प्रताप सिंह बुधवार को भाजपा पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी बागपत रोड पर संपन्न हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने की एवं संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रूपेंद्र सैनी ने किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस अभियान के केंद्र में करोड़ों परिवार हैं जिनके जीवन में केंद्र सरकार की योजनाओं ने सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है, आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में हर बूथ पर कम से कम 200 दिया जलाने का हैं। 17 सितंबर को शाम 7:00 करोड़ परिवार एक साथ दिया जलाकर उसे सेवा यात्रा के प्रति अपना आभार व्यक्त करेंगे जिसे गरीब, किसान, महिला और युवा एवं समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सार्वजनिक धार्मिक स्थान पर प्रार्थनाएं सभाएं होगी प्रत्येक जिले में 10 बड़े प्रमुख स्थानों पर दिए जलाए जाएंगे उसमें जिले में रहने वाले पद्मश्री या पद्म विभूषण प्राप्त व्यक्तियों या अन्य कोई अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों एवं प्रबुद्ध जनों को अतिथि बनाया गया है।
बैठक में प्रस्तावना रखते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है जिसमें हम सभी के द्वारा सेवा के कार्य किए जाते हैं। यह सेवा संकल्प अभियान के कार्य 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेंगे। पूरे प्रदेश के साथ यह पश्चिम क्षेत्र में भव्य और दिव्य कार्यक्रम हो ऐसा हम सबको संकल्प लेकर कार्य करना है। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने निवास पर दिया प्रचलित कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, हरीश ठाकुर और संजीव सिक्का, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, अंकुर राणा, क्षेत्रीय मंत्री वरुण गोयल, हरजिंदर कौर, अजय भराला, जिलाध्यक्षों में विवेक रस्तोगी, हरवीर पाल गाजियाबाद जिले के मयंक गोयल, चैन पाल सिंह, मुजफ्फरनगर से सुधीर सैनी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
