Dainik Athah

भाजपा को सत्ता से हटाना लोकतंत्र के हित में है: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के भविष्य के के लिए आने वाली पीढ़ी की खुशहाली के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना लोकतंत्र के हित में है। यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की हद हो गई है। इसलिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना ही एकमात्र उपाय है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए संकल्पित है।
यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में कार्यकतार्ओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई नई योजना लागू करने में सफल नहीं हो सकी। दिखावे के लिए भी उसके पास सिर्फ समाजवादी सरकार के समय के काम है। अभी पिछले दिनों जापानी डेलीगेशन लखनऊ आया था तो उसे वूमेन पावर डायल 1090 दिखाया गया था जिसे समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने के लिए समाज को बांटने और नफरत फैलाने का ही काम कर रही है। भाजपा सरकार के अब कुछ ही दिन बचे है। भाजपा अब सिर्फ समाजवादी पार्टी के नेताओं को बदनाम करने और झूठी बयानबाजी कर रही है। भाजपा के पाप का घड़ा भर गया है। कुछ ही दिन में फूटने वाला है। सच क्या है जनता जानती है। 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। समाजवादी पार्टी और पीडीए जनता के सहयोग से भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *