Dainik Athah

विधानसभा में उठा उखलारसी शमशान घाट का मुद्दा: विधायक अजीत पाल त्यागी ने उठाया घटना में घायलों को सहायत का मामला

विधायक ने घायलों की सूची पटल पर रखकर सरकार से मांगी आर्थिक सहायता


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
मुरादनगर के उखलारसी शमशान घाट का मुद्दा एक बार फिर तब चर्चा में आया जब मुरादनगर से भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए लेंटर गिरने से घायल लोगों को आर्थिक सहायता देने का मुद्दा उठाया। इस मामले को नियम 51 के तहत सरकार ने स्वीकार भी कर लिया।

बता दें कि तीन जनवरी को मुरादनगर नगर पालिका क्षेत्र के गांव उखलारसी में नगर पालिका परिषद द्वारा शमशान घाट में लेंटर डलवाया जा रहा था। इसके गिरने से दो दर्जन लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए जांच एसआईटी को सौंप दी थी। अब बुधवार को विधायक अजीत पाल त्यागी ने मुख्यमंत्री को संबोधित कर कहा कि इस हादसे में मृतक परिवारों को जो आर्थिक एवं अन्य सहायता प्रदान की गई है वह मृतक आश्रित परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का दिल की गहराई से धन्यवाद करते हुए कहा कि वे हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने एक सूची जिसमें 15 घायलों के नाम है को पेश कर कहा कि इनमें कुछ लोग दिव्यांग हो गये हैं तथा कुछ गंभीर रूप से घायल है। इन सभी को उन्होंने आर्थिक सहायता देने की मांग की। घायलों में ऊधम सिंह (21 वर्ष), आशु आर्य (14 वर्ष), पवन कुमार (42), राकेश गुप्ता (45), जल सिंह (53), अशोक धामा (37), अश्वनी (22), जोगेंद्र सिंह (60), निर्मल (42), निशांत आजाद (28), किशनपाल (51), किरन सिंह (43), राहुल (21), दीपक कुमार (42), दीपक चौधरी (42 वर्ष) है।

इस मामले में विधान सभा सचिवालय के अनु सचिव अजीत कुमार वर्मा ने अजीत पाल त्यागी को सूचित किया कि उनके सवाल को नियम 51 के तहत माननीय अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित कर उन्हें एक माह में सूचित किया जायेगा। मााना जा रहा है कि अब शमशान घाट हादसे में घायलों को भी आर्थिक मिलने का रास्ता प्रशस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *