Dainik Athah

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पक्ष में लामबंद हुई पंचायत हालिया घटनाओं पर जताई गंभीर चिंता

लोनी के सिरौली में हिन्दू महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब

कहा विधायक के खिलाफ षड्यंत्र की उच्चस्तरीय हो जांच

महापंचायत ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में चार प्रस्ताव किए पारित, कहा कमेटी सुझाएगी आपसी विवाद

हाजी सलमान के पक्ष में प्रेस वार्ता करने, बयानबाजी और पंचायत के नाम पर समाज को भ्रमित करने वाले भाजपा नेताओं की निंदा की गई

36 बिरादरी ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पगड़ी और तलवार भेंट कर कहा जेहादियों का नाश कर लोनी में स्थापित करें शांति

सलमान के साथ मारपीट में पीड़ित गौरव और सुमित का पंचायत ने किया सम्मान, कहा मामले न्याय सुनिश्चित करवाएगी पंचायत

51 सदस्यीय समिति ट्रोनिका सिटी में करेगी 11 लाख लोगों की पंचायत, पंचायत में प्रस्ताव पास, हर कॉलोनी और गांव में विधायक नंदकिशोर गुर्जर का होगा स्वागत


अथाह संवाददाता
लोनी।
सिरौली गांव के जेके इंटरनेशनल स्कूल में 36 बिरादरी की हिन्दू महापंचायत लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में आयोजित की गई जिसमें 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। पंचायत में लोनी की वर्तमान परिस्थितियों, हालिया आपराधिक घटनाओं, सामाजिक तनाव और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान दर्जनों ग्राम के प्रधान, बीडीसी, राजपूत एकता समिति, जाट महासभा लोनी, जाटव महासभा, वाल्मीकि समाज, एचआरडी के कार्यकर्ता समेत सभी समाज के लोग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम की संयुक्त रूप से अध्यक्षता कर रहे ओंकार त्यागी और जाटव समाज के प्रधान मेहर चंद प्रधान ने कहा कि पिछले लगभग साढ़े नौ वर्षों से लोनी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में कानून-व्यवस्था मजबूत रही है और बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर आमजन में विश्वास बना रहा है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों में सामने आई दुराचार एवं हत्या जैसी घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हुई है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। मंच का संचालन कर रहे मनुपाल बंसल एवं ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर ने कहा समाज के लोगों को सोचना चाहिए कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सदैव हिन्दुओं के हित की लड़ाई लड़ी है हमेशा समाज की लड़ाई लड़ी है लोनी से लेकर दिल्ली कश्मीर तक।
कार्यक्रम में शामिल साधु संतों ने कहा लोनी विधायक ने सदैव हिंदुत्व और शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ी है। आज पूरा संत समाज विधायक के साथ खड़ा है। वहीं जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा हिंदुत्व और विकास के रूप में विधायक का काल अनुकरणीय है ऐसे विधायक बड़ी मुश्किल से मिलते है जो दिन रात काम कर रहे है, जल्द विधायक का आगरा में भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं कश्मीर से पंचायत में पहुंची सरगम लोहिया ने कहा पूरे भारतवर्ष का गुर्जर समाज नंद किशोर गुर्जर के पक्ष में है क्योंकि विधायक दलगत भावना से ऊपर उठकर आमजनमानस की लड़ाई लड़ रहे है। सिरौली के मास्टर फिरे प्रधान की सहमति से बनाई गई 51 सदस्यीय समिति ट्रोनिका सिटी में 11 लाख लोगों की पंचायत करेगी। पंचायत में कहा गया कि हर कॉलोनी और गांव में विधायक नंदकिशोर गुर्जर का स्वागत किया जायेगा। उन्होंने हिंदू बच्चों को न्याय दिलाने का काम किया है और हिन्दू बेटियों के पक्ष में मजबूती से लड़ाई लड़ी है। एचआरडी से कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति ने कहा हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते है लेकिन हिंदुत्व के विचार पर हम और विधायक एक है।
वहीं, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पंचायत में आए चौबीसी गांव के सरदारी एवं उपस्थिति सभी का अभिवादन करते हुए कहा आज मुझे पुन: जेहादियों से लड़ने की पहले से अधिक शक्ति मिली है। हिंदुत्व और गौरक्षा के लिए लड़ाई जारी रहेगी। जो लोग समाज को भ्रमित करने का काम कर रहे है उन्हें हाथ में गंगाजल लेकर बताना पड़ेगा कि उनके साथ कौन सा अन्याय हुआ है। प्रेस वार्ता के दौरान विनोद बंसल और अनिल कसाना पहले निकल चुके थे ईश्वर मावी को मैंने नसीहत जरूर दी थी। मैं पुन: कहता हूं कि मेरी लड़ाई उन जेहादियों से है जिन्होंने हिंदू बेटियों से दुराचार किया है हमारे समाज के बच्चों के साथ मारपीट की है। ऐसे लोगों को नेस्तनाबूत करने का काम पहले भी किया था आगे भी करेंगे। अगर कोई भी जेहादी या उनको संरक्षण देने वाला लोनी की शांति को खराब करने का काम करेगा या फिर हमारी बहन बेटियां की तरफ आँख उठाकर भी देखेगा तो ऐसे लोगों से हमारा सामना होता रहेगा। समाज को जो भी निर्णय होगा मुझे स्वीकार होगा।
पंचायत ने कहा कि इन घटनाओं को एक साथ देखते हुए यह आशंका सामने आती है कि कहीं लोनी को सुनियोजित तरीके से अशांत करने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा। पंचायत ने हाजी सलमान तथा उनके पक्ष में प्रेस वार्ता करने वाले लोगों की भूमिका सहित पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

महापंचायत ने सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किए जिनमें

36 बिरादरी ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रति समर्थन जताया
पंचायत ने कहा कि 36 बिरादरी का एक-एक बच्चा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ है, क्योंकि उन्होंने दलगत विचारधारा से ऊपर उठकर व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सनातन, हमारे बच्चों और बहनों की लड़ाई लड़ी है। विधायक ने उस समय कहा था कि हिंदू किसी भी दल से हो, चाहे वोट दे या न दे, वह उनका है। कहा गया कि निठोरा गांव के भांजे एवं एक अन्य वाल्मीकि समाज के युवक को दहशत फैलाने के उद्देश्य से पीटा गया तथा उन्हें फर्जी तरीके से जेल भिजवाने का प्रयास किया गया। इसकी सूचना मिलने पर विधायक ने न केवल बच्चों को न्याय दिलाने का प्रयास किया, बल्कि हाजी सलमान नामक व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग उठाई।

विधायक का विरोध करने वालों की भूमिका पर पंचायत ने जताई आपत्ति
पंचायत ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर का विरोध करने वालों की कड़े शब्दों में निंदा की। पंचायत ने कहा कि यदि समाज से जुड़ा कोई विषय था तो समाज के बीच बैठकर बातचीत की जानी चाहिए थी क्या बैठक में जाने से पहले समाज से अनुमति ली गई थी, जो अब समाज में भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है। पंचायत के अनुसार विधायक ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने केवल ईश्वर मावी को नसीहत दी थी। पंचायत ने यह भी कहा कि अनिल कसाना और विनोद बंसल वहां मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद लोगों को भ्रमित कर विधायक की छवि खराब करने तथा समाज में फूट डालने के प्रयासों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सामाजिक विवादों के समाधान के लिए कमेटी का गठन
पंचायत ने निर्णय लिया कि एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी संबंधित पक्षों को साथ बैठाकर आपसी बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान करने का प्रयास करेगी। पंचायत ने कहा कि उद्देश्य सनातन समाज की एकता एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत रखना है। यदि किसी व्यक्ति की भूमिका जांच में दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसे नसीहत देने के साथ भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की स्पष्ट चेतावनी दी जाएगी।

लोनी में कथित दंगा कराने की साजिश की उच्चस्तरीय जांच की मांग
पंचायत में एक हिंदूवादी संगठन के नेता द्वारा आईबी के अधिकारी के हवाले से दी गई जानकारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। पंचायत ने कहा कि यदि लोनी में बड़े पैमाने पर दंगा फैलाने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा प्रदेश सरकार एवं वर्तमान विधायक की छवि धूमिल करने की योजना थी, इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच अत्यंत आवश्यक है। पंचायत में कहा गया कि राजनीतिक लाभ अथवा टिकट के लालच में कुछ लोगों को साथ लेकर लोनी में तनाव उत्पन्न करने की योजना बनाई गई। पंचायत ने स्पष्ट किया कि इसकी जांच होनी चाहिए। पंचायत ने लोनी में पिछले दिनों हुई विभिन्न आपराधिक घटनाओं जिनमें बागराणप, गीतांजलि विहार में सोनू जाटव एवं नितिन जाटव की हत्या तथा रामपार्क, अमित विहार आदि क्षेत्रों में सामने आए दुराचार के मामले, प्रेस वार्ता के बीच संबंधों की भी जांच की मांग की है।

पंचायत ने यह भी कहा कि हाजी सलमान के साथ आरोपियों की तस्वीरें सामने आना। हाजी सलमान के पक्ष में की गई प्रेस वार्ता, उसमें शामिल व्यक्तियों की भूमिका तथा उससे जुड़े सभी तथ्यों की भी जांच आवश्यक है। पंचायत ने कहा कि उक्त व्यक्तियों के द्वारा जानबूझकर लोनी में तनाव या दंगा भड़काने का प्रयास किया गया है, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

विधायक के खिलाफ षड्यंत्र की निष्पक्ष जांच हो, दोषी बेनकाब हों और लोनी की शांति हर हाल में कायम रहे
सिरौली ग्राम के सभी ग्रामीणों द्वारा आयोजित की गई हिंदू महापंचायत माननीय मुख्यमंत्री जी एवं पुलिस आयुक्त महोदय एवं विधायक जी से मांग करती है कि पंचायत में आईबी के अधिकारी के हवाले से बताई गई जानकारी की उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और षड्यंत्र के पीछे शामिल सभी दोषियों को बेनकाब किया जाए। साथ ही पिछले दिनों लोनी में हुई दुराचार एवं हत्या की घटनाओं, हाजी सलमान से जुड़े लोगों की भूमिका, उनके पक्ष में की गई प्रेस वार्ता तथा लोनी में तनाव एवं दंगा फैलाने की साजिश की भी गहनता से जांच कराई जाए।
जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल, संगठन अथवा सामाजिक वर्ग से संबंधित हो, उसके विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *