Dainik Athah

नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक मोंगा के आवास पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी- क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर

पंकज चौधरी, नवाब सिंह नागर, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी दिनेश गोयल एवं प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के चेयरमैन वाईपी सिंह का अशोक मोंगा ने किया शॉल ओढ़ाकर सम्मान


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक मोंगा ने अपने आवास पर जोरदार स्वागत किया।


भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मोंगा गुरूवार को ही तीसरी बार भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। शुक्रवार को इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने आये प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर अशोक मोंगा के राजनगर स्थित आवास पर पहुंचे।

यहां पर मोंगा एवं उनके परिवार ने दोनों का बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके साथ ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के चेयरमैन वाईपी सिंह, प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल, डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा, संजीव झा, हापुड़ की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रवीण बत्रा, प्रवीण भाटी, पार्षद अमित त्यागी, गुंजन शर्मा, मनोज शर्मा, ऋचा भदौरिया, विमला रावत, दीपाली दीक्षित, रोबिन तोमर, दिनेश लखेड़ा, अजय कालरा, अंकित गिरी, गौरव चौपड़ा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप वाल्मीकि,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *