Dainik Athah

साम्प्रदायिकता व जातिगत विभाजन पैदा करके अर्थव्यवस्था पर चोट की है: अखिलेश यादव

भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए संपन्न पश्चिमी उत्तर प्रदेश में



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने राजनीतिक फायदे के लिए संपन्न पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिकता व जातिगत विभाजन पैदा करके सिस्टेमेटिक तरीके से अर्थव्यवस्था पर चोट की है। भाजपा सरकार ने खेती-किसानी, उद्योग चौपट कर दिया। हैंडीक्राफ्ट-एक्सपोर्ट बर्बाद कर दिया। सरकारी नौकरी में भर्ती नहीं हो रही है। खेल को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। शिक्षा छीनी जा रही हैं। कला के वैकल्पिक व्यवसाय पर 18 राउंड गोली मारी जा रही है। श्रमिक असंतोष को बढ़ने दिया जिससे कि कारखाने खत्म हो जाए।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार हो रहा है। किसानी की जमीन को छीनने का प्रयास हो रहा है। जीएसटी के भ्रष्टाचार से छोटे व्यापारियों को मारा जा रहा है। खिलाड़ियों का अपमान हो रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है। स्कूल व जौहर यूनिवर्सिटी बंद करने की साजिश हो रही है। नारी को डराकर घर बैठाने की साजिश हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दस्तकारी-हस्तकारी को जानबूझकर खत्म किया जा रहा है। अमेरिकी डील का सबसे ज्यादा नुकसान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हुआ है। क्योंकि यहाँ के किसान भी मारे गये और टैरिफ बढ़ने से मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ और बाकी जगह के कारखाने और हस्तशिल्प भी। श्रमिकों का इतना बड़ा आंदोलन हुआ। सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर कारोबारियों को डराया गया। गौतम बेटी को मारकर पीडीए पर अत्याचार किया। पुलिस से राठी के मुँह पर लात मरवाई और जाटव भाई के साथ जुल्म-ज्यादती की। भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 2027 के चुनाव में सबसे अप्रत्याशित परिणाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही आएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वोटों का सौदा कोई नहीं कर पायेगा, क्योंकि 10-15 सालों से लगातार हो रहे उत्पीड़न, उपेक्षा, अत्याचार से अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान, मजदूर-श्रमिक, हस्तकार, युवा, महिला, खिलाड़ी, कलाकार, दुकानदार, व्यापारी-कारोबारी, एक्सपोर्टर, उद्योगपति सब जागरूक हो गये हैं, वो अब किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *