
अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री दायित्व के पश्चात प्रथम लखनऊ आगमन पर रविवार को पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकतार्ओं ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय तक कार्यकतार्ओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मार्ग में जगह-जगह पार्टी कार्यकतार्ओं ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर श्री द्विवेदी का अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, नीरज सिंह, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, संजय राय, उपेंद्र रावत, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला तथा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी के राज्य मुख्यालय पर नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी एवं राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे वे कार्यकतार्ओं के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं कार्यकर्ता के रूप में संगठन की पृष्ठभूमि से आए हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा विचार परिवार से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कार्यकतार्ओं ने हमेशा उन्हें स्नेह और सहयोग दिया है।
संगीता यादव ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के विकास की गति को और आगे बढ़ाने का अवसर होगा। सभी कार्यकतार्ओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकतार्ओं के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी एवं राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकतार्ओं की पार्टी है और यहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण के बल पर सर्वाेच्च जिम्मेदारियों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संगठनात्मक जीवन का लंबा अनुभव रहा है। कार्यकतार्ओं के बीच रहकर काम करने, कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने की उनकी क्षमता सर्वविदित है। चौधरी ने कहा कि संगीता यादव ने भी पार्टी के संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
