Dainik Athah

47 अतिरिक्त ट्रिप्स के साथ हर 8 मिनट में उपलब्ध होगी ट्रेन

रक्षाबंधन पर नमो भारत ट्रेन के बढ़ाए जाएँगे फेरे



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
रक्षाबंधन के दौरान लोगों की यात्रा को और सुगम तथा आरामदायक बनाने के लिए, एनसीआरटीसी 27 और 28 अगस्त को दिल्ली- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर एक दिन में 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स बढ़ाएगीे ये अतिरिक्त ट्रिप्स त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं।
इन अतिरिक्त ट्रिप्स के साथ दोनों दिन नमो भारत ट्रेनें हर आठ मिनट में उपलब्ध होंगी। इन्हें पूरे नमो भारत कॉरिडोर, यानी सराय काले खाँ से मोदीपुरम स्टेशन के बीच परिचालित किया जाएगा, जिससे त्योहार के समय लोगों के लिए यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे।
रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही महिलाओं को इन अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स से विशेषकर लाभ होगा। साथ ही, अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने और परिजनों से मिलने जा रहे लोगों के लिए भी यह सुविधा प्रदान करेगी। 28 अगस्त को शुक्रवार होने के कारण कई लोगों को लंबे वीकेंड का आनंद लेने का भी अच्छा मौका मिलेगा। अक्सर, ऐसे त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में नमो भारत जैसी आरामदायक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली उन्हें एक आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान कर उनकी यात्रा को सुगम बनाएगी। इससे उन लोगों के लिए विशेष रूप से सुगमता होगी जो बच्चों, बुजुर्गों के साथ या भारी सामान ले कर यात्रा कर रहे हैं। इन अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स से उनका प्रतीक्षा समय कम होगा, सीट की उपलब्धता बढ़ेगी और उनका समग्र यात्रा अनुभव बेहतर होगा। त्योहार के दौरान यात्रियों की मांग को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर एनसीआरटीसी द्वारा ट्रेन की फ्रीक्वेंसी और भी बढ़ाई जा सकती है।

नमो भारत दिल्ली, गाजिÞयाबाद और मेरठ के बीच तेज, भरोसेमंद और आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान करती है, और निजी वाहनों के बजाए अधिक कुशल और पर्यावरण- अनुकूल सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *