भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की राष्टÑीय टीम की घोषणा
वसुंधरा राजे, राम माधव, विनोद तावड़े, सुनील बंसल का बढ़ा महत्व
राष्टÑीय सह महामंत्री संगठन के रूप में शिव प्रकाश बरकरार, सौदान सिंह भी टीम का हिस्सा
उत्तर प्रदेश से 3 नेताओं की छुट्टी, हरीश द्विवेदी का कद बढ़ा
अथाह ब्यूरो
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी ‘नवीन’ टीम की घोषणा कर दी है। टीम ने राजनीति के जानकारों के अनुमानों को भी ध्वस्त किया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं अनुराग ठाकुर को टीम में जगह मिलेगी, लेकिन ये अनुमान ध्वस्त हो गये। उम्मीद के मुताबिक महाराष्टÑ से आने वाले विनोद तावड़े को फिर से राष्टÑीय महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी उपयोगिता को भाजपा नेतृत्व समझता है। महाराष्टÑ के साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का तालमेल केंद्रीय नेतृत्व से बैठने के कारण उन्हें फिर से टीम में स्थान मिला है।
नवीन टीम में उपाध्यक्ष के रूप में वसुंधरा राजे सिंधिया— राजस्थान, तीरथ सिंह रावत— उत्तराखंड, राम माधव— दिल्ली, बैजयंत जय पांडा— ओडिशा, डी. पुरंदेश्वरी— आंध्र प्रदेश, रेखा वर्मा— उत्तर प्रदेश, वषार्बेन नरेंद्रभाई दोशी— गुजरात, डॉ. भारती प्रवीन पवार— महाराष्ट्र, सरदार मनप्रीत सिंह बादल— पंजाब, लाल सिंह आर्य— मध्य प्रदेश, प्रो. एम. नागराज— कर्नाटक, तारिक मंसूर— उत्तर प्रदेश, डॉ. मधुचंद्र कर— पश्चिम बंगाल शामिल है।
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष के साथ ही राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) के रूप में शिवप्रकाश का स्थान बरकरार रखा गया है। जबकि, सौदान सिंह की सह संगठन महामंत्री के रूप में नयी नियुक्ति की गई है।




राष्ट्रीय महामंत्री के विनोद तावड़े— महाराष्ट्र, सुनील बंसल— दिल्ली, विप्लव कुमार देव— त्रिपुरा, स्मृति ईरानी— उत्तर प्रदेश, डॉ. सतीश पूनिया— राजस्थान, गजेंद्र पटेल— मध्य प्रदेश, हरीश द्विवेदी— उत्तर प्रदेश, संजय भाटिया— हरियाणा, राष्ट्रीय मंत्री पद पर कविता पाटीदार— मध्य प्रदेश, के. सुरेंद्रन— केरल, डॉ. भोला सिंह— उत्तर प्रदेश, डॉ. प्रदीप वर्मा— झारखंड, जगदीश ईश्वरभाई पटेल— गुजरात, डॉ. संदीप पाठक— दिल्ली, फांगनोन कोन्याक— नागालैंड, संगीता यादव— उत्तर प्रदेश, अनिल एंटनी — केरल, डॉ. एम. वेंकटराम— तमिलनाडु, मनोज तिग्गा— पश्चिम बंगाल, सिद्धार्थ शंभू— बिहार, डॉ. स्वदेश सिंह— दिल्ली, मृणालिका देव बर्मन— असम, रोहन गुप्ता— गुजरात, जय प्रकाश— दिल्ली, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल— महाराष्ट्र, सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल— राजस्थान, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, तरुण चुघ— पंजाब, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे— उत्तराखंड, नॉर्थ ईस्ट संयोजक डॉ. संबित पात्रा, सह-संयोजक राजीव बब्बर— दिल्ली को जिम्मेदारी दी गई है।
युवा मोर्चा: डॉ. तेजांग जोशी— गुजरात, महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी— छत्तीसगढ़, ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य— उत्तर प्रदेश, किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर— मध्य प्रदेश, एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम— बिहार, एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत— राजस्थान, अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली— उत्तर प्रदेश, मीडिया और सोशल मीडिया में नई जिम्मेदारियां मीडिया संयोजक: अनिल बलूनी, मीडिया सह-संयोजक के रूप में आशीष उमा अग्रवाल— मध्य प्रदेश, प्रदीप भंडारी— दिल्ली, सिद्धार्थ यादव— दिल्ली को जिम्मेदारी दी गई है।
बाक्स
उत्तर प्रदेश से चार नेताओं का पत्ता कटा, द्विवेदी का कद बढ़ा
उत्तर प्रदेश से राष्टÑीय उपाध्यक्ष राधा मोहन दास अग्रवाल, डा. लक्ष्मी कंत वाजपेयी, राष्टÑीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्टÑीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर को नितिन की नवीन टीम में जगह नहीं मिल सकी है। वहीं, जेपी नड्डा ने जिन हरीश द्विवेदी को राष्टÑीय सचिव पद से हटाया था वे इस टीम में राष्टÑीय महामंत्री के रूप में मजबूत बनकर उभरे हैं। इसके साथ ही बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह को महामंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार राधा मोहन दास उपाध्यक्ष होने के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयान देते रहते थे। इसके साथ ही उनकी और वाजपेयी की उम्र भी अधिक हो गई। लेकिन सुरेंद्र सिंह नागर को हटाने को लेकर नवाब सिंह नागर के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से जोड़कर देखा जा रहा है।
