Dainik Athah

योगी सरकार की योजनाओं व प्रोत्साहन से बढ़ा बुनकरों का भरोसा

महिलाओं व हस्तशिल्पकारों ने योगी सरकार के प्रयासों को सराहा


राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर संत कबीर राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह, बुनकरों को सम्मान के साथ चेक वितरित

अथाह व्यूरो,

लखनऊ।राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के बुनकरों और लाभार्थियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार और चेक प्रदान किए। कार्यक्रम में सम्मान पाने वाले बुनकरों ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए योगी सरकार के प्रति आभार जताया।


योजनाओं व प्रोत्साहन से बढ़ा बुनकरों का भरोसा
बनारसी साड़ियों का काम करने वाले वाराणसी के जमालुद्दीन ने कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का कार्यक्रम उनके लिए गौरवान्वित करने वाला है हथकरघा क्षेत्र को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार प्रयासरत है। जमालुद्दीन ने बताया कि 2017 के बाद इस क्षेत्र में कई बेहतर कार्य हुए हैं और पहली बार उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *