Dainik Athah

भाजपा जितना पीड़ा देगी, पीड़ा बढ़ाएगी पीडीए उतना ही मजबूत होगा:अखिलेश यादव

 अथाह व्यूरो, 

लखनऊ। समाजवादी चिंतक श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों और अन्य प्रदेशों में जोश और उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया।
अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आये प्रबुद्ध समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क में होना था लेकिन सरकार के लोगों ने परमीशन नहीं दी। इसलिए कार्यक्रम यहां कार्यालय में करना पड़ा। आज हम लोग जनेश्वर मिश्र जी के मिशन को पूरा करने का संकल्प लेते है। उनका मिशन लगातार चलता रहेगा। समाजवादी सरकार में जनेश्वर मिश्र जी के नाम पर सबसे बड़ा पार्क मनाया गया। इस पार्क को सदियों तक याद किया जाएगा।  
 अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम लोग समाजवादी चिंतक, जनेश्वर मिश्र जी की जयंती मना रहे है। उन्होंने समाजवादी आन्दोलन को जीवन पर्यन्त आगे बढ़ाया। अपने जीवन में समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया। जनेश्वर मिश्र जी ने सादगी के साथ अपने विचारों से सबको जोड़ने का काम किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा के लोग लोकसभा चुनाव पीडीए से हारें है तबसे पीडीए की तरह-तरह की परिभाषा बनाते है। लेकिन वो जान ले पीडीए में पीड़ित पंडित का शार्ट फार्म है। भाजपा जितना पीड़ा देगी, पीड़ा बढ़ाएगी पीडीए उतना ही मजबूत होगा। भाजपा सरकार ने लोगों को बहुत प्रताड़ित किया है। पीड़ा दी है। लोगों को बहुत सी घटनाएं पता है। कानपुर में गाड़ी पलटाई। बस्ती में एक साथी न्याय के लिए गया था। पुलिस के लोगों ने पीट-पीट कर मार दिया। इस सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ तो अन्याय हो ही रहा था अब ब्राह्मणांे के भी पीछे पड़ गयी है। इसके कई उदाहरण है। सरकार को गोरखपुर का हाता नहीं भाता।
 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। स्वास्थ्य विभाग को तो खुद ही इलाज की जरूरत है। भाजपा सरकार ने पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया। कुंभ में त्रिवेणी में स्नान नहीं करने दिया। शंकराचार्य जी को स्नान करने से रोके जाने का दूसरा उदाहरण कहीं नहीं है। शंकराचार्य जी को धरना देना पड़ा। धरने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। इस सरकार ने बटुकों के साथ अपमान किया। शंकराचार्य जी को डराने के लिए उनपर पास्कों का झूठा मुकदमा लगाया। लेकिन पूज्यनीय शंकराचार्य जी झुके नहीं। वह पूरे प्रदेश में गये। जगह-जगह उनका समाजवादियों ने स्वागत किया समाजवादी लोग शंकराचार्य जी के साथ खड़े रहे। भाजपा सरकार से केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं हर समाज के लोग दुःखी हैं। भाजपा ने हर चीज पर संकट खड़ा कर दिया है। भाजपा दूसरों को बदनाम करने के लिए नकारात्मक राजनीति करती है। देश की नई पीढी जेन जी ने इन्हें जवाब दिया है। भाजपा की नकारात्मक राजनीति के पाप का घड़ा भर गया है। युवाओं ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। जब वोट पड़ेगा तो भाजपा का पता नहीं चलेगा।
अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सबका सम्मान करती है। किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। समाजवादी पार्टी को जब भी मौका मिला है सम्मान देने का काम किया है। आज भी लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार में बनाए गये लोकभवन में ही प्रतिमा लगायी गयी। समाजवादी पार्टी की सरकार में भगवान के नाम पर बने इकाना अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम को भाजपा ने अटल जी के नाम पर किया।
    श्री यादव ने कहा कि भाजपा के एक रंगी मुख्यमंत्री की भाषा कैसी है, सभी जानते है। समाजवादी पार्टी ने सभी को पहले भी सम्मान दिया है। आगे भी देंगे।
    श्री यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने प्रभु श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी करके सबसे बड़ा महापाप किया है। दान पात्र से पैसा निकाल लिया। चंदा चोरी कर लिया। जब चोरी पकड़ी गयी तो छोटे कर्मचारियों को पकड़कर जेल भेज दिया। चढ़ावा चोरी इतनी बड़ी है जिसकी कल्पना नहीं कर सकते है। इतनी बड़ी चोरी छोटे कर्मचारी नहीं कर सकते हैं। चढ़ावा चोरी में बड़े लोग शामिल है। मुख्यमंत्री जी बार-बार अयोध्या जाते थे, इसके बावजूद उन्हें चढ़ावा चोरी का पता नहीं लगा। गुप्त दान गायब हो गया, पता नहीं लगा। चढ़ावा चोरी के खुलासे के बाद भाजपा के लोग चढ़ावे की रसीद मांग रहे हैं, इससे घटिया बात दूसरी नहीं हो सकती है। सनातनी परम्पराओं में चढ़ावा और दान की रसीद नहीं होती है। भाजपाई रसीद मांग रहे है। क्योंकि इनके यहां एक रसीद घोटाला करने वाले डिप्टी सीएम भी है। उन पर पाप पड़ा। जनता ने 2022 में उन्हें हरा दिया। जिन्होंने राम धन की चेारी की है उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में हरा देगी। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग, हर काम में भ्रष्टाचार हो रहा है। लखनऊ-कानपुर की 63 किलोमीटर सड़क चार हजार करोड से ज्यादा में बनी, लेकिन उद्घाटन के बाद ही जगह-जगह टूट गयी। गड्ढ़े हो गये। भाजपा सरकार ने एक जगह नहीं हर जगह लूट की हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की 90 किलोमीटर की सड़क पर 7 हजार करोड़ लुटा दिए गये। यह सरकार इंजीनियर नहीं, ठेकेदार की तरह काम कर रही हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों में समझौता हुआ है। घटिया निर्माण हुआ। समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे पर किसानों के लिए मंडी बनायी जा रही थी। भाजपा सरकार ने मंडियों का काम रोक दिया। भाजपा सरकार ने समाजवादियों के किए कामों को बर्बाद कर दिया।
  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अन्याय कर रही है। लोगों को पुलिस झूठे मुकदमों में फंसा रही है। प्रताड़ित कर रही है। ऐसा अत्याचार कभी नहीं हुआ। भाजपा पुलिस से अन्याय करा रही है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में बनाए गए यूपी डायल 100 पुलिस सेवा को भी बर्बाद कर दिया। समाजवादियों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था बनायी थी। उसे भी खराब कर दिया। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। पहले खाद की बोरी से चोरी हुई थी अब तो पूरी बोरी चोरी हो गयी। किसान डीएपी, यूरिया के लिए भटक रहा है। खाद नहीं मिल रही है। अब तो शुद्ध डीजल और पेट्रोल भी नहीं मिल रहा है। पेट्रोल में इथेनाल मिलाकर दिया जा रहा है। मिलावटी पेट्रोल से गाड़िया खराब हो रही है। ई-20 में बड़ा-बड़ा खेल हो रहा है। बीजेपी, भ्रष्टाचारी, जुल्म करने वाली और पापी पार्टी है। इसने चंदा चोरी किया है। ये भ्रष्ट, जुल्मी, पापी लोग है। इस बार प्रदेश की जनता इनको सजा देगी। भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में सभी का सम्मान होगा। भाजपा सरकार ने जिन महापुरूषों की छुट्यिों को समाप्त किया है उसे फिर से लागू करेंगे।
    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी के बताए रास्ते पर चलना ही उन्हें असली श्रद्धांजलि है। उन्होंने पूरे जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा ने कहा कि असली सनातनी समाजवादी लोग है। समाजवादी सबका सम्मान करते है। विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी।
    नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रबुद्ध वर्ग पर बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है। प्रबुद्ध वर्ग को इस पर विचार करना होगा। इतना अन्याय कभी नहीं हुआ था। जनेश्वर मिश्र जी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। भाजपा सरकार अन्याय की प्रतीक बन गयी है। 2027 में इस अन्यायी सरकार को हटाकर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है।
    कार्यक्रम के संयोजक, सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम से लेकर पूरब तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी लोगों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। यहां मौजूद लोगों का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के नाम पर एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाकर उन्हें सम्मान दिया गया था।  श्री पाण्डेय ने कहा कि पूरे देश में श्री अखिलेश यादव जैसा दूसरा नेता नहीं है। ये सभी को गले लगाते हैं। सभी का सम्मान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 अभिषेक मिश्रा एवं श्री मणेन्द्र मिश्रा ने किया।
    जयंती समारोह में काशी के श्रीराम जानकी डमरू दल सेवा समिति के 15 बटुकों ने डमरू वादन किया। इससे पूर्व गंगा आरती हुई। स्वास्तिवाचन में श्री अखिलेश यादव के जीवन में सफलता की कामना की। अखिलेश यादव ने बटुकों को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रबुद्ध समाज के लोगों नेअखिलेश यादव को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया। समाजवादी पार्टी परिसर के बाहर मनोज शुक्ला, अपर्णा जैन और नीतेन्द्र यादव की ओर से दही जलेबी, सब्जी पूड़ी का इंतजाम था। पंडित अमरपाल शर्मा के स्टाल पर जीरा और कोल्ड ड्रिंक बांटा गया। अवलेश सिंह ने आये हुए सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की।
    कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, पूर्व विधायकसंतोष पाण्डेय, पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, भगतराम मिश्रा, लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर जयशंकर पाण्डेय, अरुण कुमार त्रिपाठी और अमरेश मिश्रा द्वारा जनेश्वर मिश्र की राजनीतिक यात्रा पर लिखी गई पुस्तक अखिलेश यादव को भेंट की। इसके लिए श्री यादव ने सभी को धन्यवाद दिया।  
    कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी एवं अरविन्द कुमार सिंह, प्रो0 रमेश दीक्षित, श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के भाई तारकेश्वर मिश्रा, बेटी मीना तिवारी, पूर्व विधायकगण अमरपाल शर्मा, एके ओझा, बैजनाथ दूबे, जयंत प्रसाद, रामजी शुक्ला, सुभाष राय, पीके राय, नंदिता शुक्ला, विनय तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, मुनीन्द्र शुक्ला, अरुण शंकर शुक्ला, प्रो0 बी. पाण्डेय के साथ सर्वश्री प्रो0 आरके पाठक, अनुराग मिश्रा, एसके राय, त्रयंबक पाठक, प्रदीप शर्मा, अमित चौबे, हरीश मिश्रा बनारस वाले, हिमांशु त्रिपाठी, मणेन्द्र मिश्रा, पंड़ित शर्मिला महाराज, संजय मिश्रा, राजा चतुर्वेदी, राम भजन चौबे, संजय पाण्डेय, किशन दीक्षित, राजेश शर्मा, रमेन्द्र त्रिपाठी, कार्तिक तिवारी, करूणेश, मनीष पाण्डेय, वंदना मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा बस्ती पूर्व महासचिव सपा, सुशील चन्द्र दुबे प्रदेश सचिव जौनपुर, कृष्ण कुमार त्रिपाठी पूर्व महानगर अध्यक्ष गोरखपुर, विक्रांत उपाध्याय पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, अभिषेक पाण्डेय राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा, शशिकांत दुबे, विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी, डॉ. सुरभि शुक्ला, मुकेश शुक्ला, अमरजीत यादव महराजगंज, वंदना दीक्षित, राम प्रवेश, सर्वेश यादव, उमेश मुदगल, आलोक त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, देवी शंकर बाजपेई, मनोरमा त्रिवेदी, बंदना चतुर्वेदी, अनीता तिवारी, रंजना शर्मा, राहुल सिंह बेरिया, आशीष चौबे, डॉ. जितेन्द्र, पवन मिश्रा, मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *