Dainik Athah

पर्यटकों को बंदरों के हमले से बचाइए। फिर 1 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाइए: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यटकों को बंदरों के हमले से बचाइए। फिर 1 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाइए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपकी ‘भाजपा सरकार’ की छवि तो ‘चंदा-चढ़ावा-दान चोरी’, महाभ्रष्टाचार, बेलगाम अपराध, नकली एनकाउंटर, हिरासत में मौतों, भू-माफियाओं के कब्जों, अवैध खनन-खदानी, बुलडोजर के दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल, झूठे बयानों-आरोपों व मुकदमों, सजातीय पक्षपात, शिक्षा-शिक्षकों, शिक्षालयों के विरोध, पीडीए पर अत्याचार, संविधान के अपमान, सामाजिक न्याय की अवहेलना और संत-महात्माओं, माताओं-महिलाओं, किसानों-मेहनतकशों, गरीबों, शोषितों, वंचितों व युवाओं-छात्रों-अभ्यर्थियों से दुर्व्यवहार के कारण धूल-धूसरित और धूमिल हो ही चुकी है, उत्तर प्रदेष की छवि तो यूँ न बिगाड़िये।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के दुर्षासन काल में शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर बिजली-पानी-सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहे उत्तर प्रदेश में खेती-मजदूरी, उद्योग-धंधे, कल-कारखाने, काम-कारोबार, कलाकारी-कारीगरी, दुकानदारी-दस्तकारी, नौकरी-रोजगार सब कुछ बदहाल है, एक ‘पर्यटन’ थोड़ा बहुत बचा है, कम से कम उसे तो बचाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *