Dainik Athah

‘रोज स्कूल जाओ, मेहनत से पढ़ो’

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

सीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और स्टॉलों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चाबी व चेक प्रदान किए


अथाह संवाददाता
बहराइच।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर बहराइच पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर कुछ नन्हे-मुन्ने बैठे थे, जिन्हें देखकर मुख्यमंत्री रुक गए और इन बच्चों को स्टॉल से बाहर बुलवाया। मुख्यमंत्री ने सभी से उनका नाम, स्कूल व कक्षा पूछी। एक बच्चे ने बताया- आंगनवाड़ी। फिर मुख्यमंत्री ने पूछा कि चप्पल नहीं है क्या, बच्चे बोले- है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि रोज स्कूल जाओगे न, बच्चों ने हां में सिर हिलाया। तब सीएम ने कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो। मासूम बच्चों का संवाद सुनकर मुख्यमंत्री समेत आसपास मौजूद सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। सीएम ने सभी बच्चों को चॉकलेट भी दीं।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, विभिन्न स्टॉल्स का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने कई बच्चों को टीका लगाया और उनका अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने व चॉकलेट भी दीं। महिलाओं को फलों से भरी टोकरी भी दी। सीएम ने यहां अनेक विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग, इंडियन बैंक, मिशन शक्ति, रेशम विकास, उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों की विस्तृत जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *