Dainik Athah

अब क्या सरकार भी आउटसोर्सिंग पर दे दी जाएगी: अखिलेश यादव



अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्ट भाजपा राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा क्या? उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी का मॉडल इस हद तक गिर जाएगा, देश की जनता ने सोचा न था। जब देश की मुद्रा ही आत्मनिर्भर नहीं होगी तो अर्थव्यवस्था और देश आत्मनिर्भर कैसे होगा? अब क्या सरकार भी आउटसोर्सिंग पर दे दी जाएगी?

यादव ने कहा इतने बड़े और संवेदनशील कार्य के लिए इतना छोटा कंजूसी भरा टेंडर निकालने के पीछे, कहीं चुपके से औपचारिकता पूरा करने का कोई गलत मंसूबा तो नहीं है। लगता है सेटिंग पहले ही हो चुकी है, दिखाने को खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नही, मुनाफाखोरों की भागीदार है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार मुनाफाखोरी का खेल चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *