Dainik Athah

प्रत्येक कार्यकर्ता बैठक में डायरी के साथ उपस्थित होने की कार्य संस्कृति विकसित करें: धर्मपाल सिंह

बरेली मंडल के पदाधिकारियों- जन प्रतिनिधियों की बैठक में बोले भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बरेली में बरेली कमिश्नरी के शक्तिकेन्द्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, निवर्तमान पदाधिकारियों एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग बैठकों को संबोधित करते हुए अभेद्य बूथ व्यूह रचना एवं उसके माइक्रोमैनेजमेंट को समझाया।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं के परिश्रम, अनुशासन, समयबद्धता तथा पूर्व एवं पूर्ण तैयारी की रणनीति ही भाजपा को 2027 में ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ और मंडल के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी शक्तिकेन्द्र है, जो संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की धुरी है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान पदाधिकारियों, पार्टी के पुराने नेताओं तथा पदाधिकारी सहित सभी कार्यकतार्ओं की संगठनात्मक जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने शक्तिकेन्द्र संयोजकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बैठक में डायरी के साथ उपस्थित होने की कार्य संस्कृति विकसित करें तथा बूथ पर बैठकों एवं गतिविधियों का सम्पूर्ण विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में अंकित किया जाए। उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा, सटीक योजना और सतत फॉलोअप ही संगठन की मजबूती का आधार है। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को उसकी क्षमता, योग्यता और अनुभव के आधार पर दायित्व सौंपा जाए। बूथ स्तर पर पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकतार्ओं के साथ ही संगठन के वरिष्ठ नेताओं की सहभागिता कार्यक्रमों व अभियानों में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संगठनात्मक कार्ययोजना का केन्द्र बूथ को सुनिश्चित किया जाए।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा विकास की उपलब्धियों को लेकर जनता के दरबार में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष जातीय वैमनस्य झूठ, भ्रम और षडयंत्र के सहारे चुनाव लड़ने का प्रयास करेगा, लेकिन भाजपा के प्रशिक्षित, समर्पित व अनुशासित पदाधिकारी व कार्यकर्ता विपक्ष के प्रत्येक भ्रामक व नकारात्मक नैरेटिब का तथ्यों और प्रमाणों के साथ प्रभावी उत्तर देंगे।
धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का लोककल्याणकारी दर्शन ही भाजपा सरकारों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीतियों का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का विरोध करने वाली कांग्रेस और बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित करने वाली सपा की नीति और नियत दलित व गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की लोककल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अनुसूचित वर्ग सहित समाज के वंचित व गरीब तबके को मिला है। उत्तर प्रदेश में आज प्रत्येक व्यक्ति का घर, खेत, खलिहान सुरक्षित है। मां-बहन, बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित हुआ है, जबकि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित वर्ग के लोगों का सबसे अधिक शोषण हुआ है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक घर तक तुलनात्मक और तथ्यात्मक सामग्री के साथ पहुंचे, जन-जन से संवाद स्थापित करें तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से प्रत्येक वर्ग तथा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाकर 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का मार्ग प्रशस्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *