निवाड़ी में राष्ट्रीय लोकदल
संगठन को अधिक मजबूत बनाने के साथ ही कार्यकतार्ओं के सम्मान और जनहित के मुद्दे प्राथमिकता: केसी त्यागी

अथाह संवाददाता
मोदीनगर (गाजियाबाद)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी को राष्ट्रीय लोकदल के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में कस्बा निवाड़ी स्थित मयंक त्यागी फार्म हाउस में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के सम्मान में मैंगो पार्टी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मयंक त्यागी एवं राकेश त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख राजेंद्र त्यागी ने की। समारोह में केसी त्यागी का फूल-मालाओं एवं जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकतार्ओं के सम्मान और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर रामपाल चौधरी (जिला अध्यक्ष), वीरपाल मलिक, तेजपाल सिंह चौधरी, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ( प्रदेश अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ), रणवीर दहिया, चेयरमैन निवाड़ी नगर पंचायत अनिल त्यागी,अजय प्रमुख, डॉ. पूनम गर्ग, अरुण भुल्लन, मनोज राठी, मुनिन्द्र बिल्ला, योगेंद्र पतला, अरुण दहिया क्षेत्रिय अध्यक्ष, सुमन चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा, विनोद गौतम जिला उपाध्यक्ष, योगेश फफराना, प्रदीप मुखिया, अंकुर त्यागी, इंद्रपाल डायरेक्टर, देवपाल, मनीष जांगड़ा, देवेंद्र चौधरी (अध्यक्ष), अनीश त्यागी, नीरज चौधरी, अनिल त्यागी, रवि वाल्मीकि, नरेंद्र जाटव, अरुण शर्मा, दीपक त्यागी खिमावती, जितेंद्र उर्फ कुकू हापुड़, सतीश त्यागी प्रधान, सतपाल सलेमाबाद, नीरज चौधरी जलालाबाद, आलोक चौधरी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, कालू उजेड़ा, अरुण त्यागी, प्रोफेसर विनय त्यागी, हरीश त्यागी, कादिर, आलोक चौधरी, मनोज त्यागी, सीताराम सेन, पप्पू त्यागी (भनेड़ा), दर्शन नेहरा, राजेंद्र प्रमुख, शेरू प्रधान, राकेश त्यागी, केडी त्यागी, जितेंद्र कुंडू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस मौके पर केसी त्यागी के पुत्र एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश रालोद के कोर्डिनेटर अमरीश त्यागी का भी स्वागत किया गया। इनके साथ पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद त्यागी, इमरान इलाही, विनोद चौधरी निजामपुर सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री के.सी. त्यागी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
