सुंदरकांड पाठ व केक काटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

अथाह व्यूरो,
लखनऊ।
रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को पिछड़ा समाज एवं अनुसूचित समाज के लोगों की ओर से लखनऊ स्थित 63, गुलिस्ता कॉलोनी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम की स्तुति एवं सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।


कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया, जबकि समापन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर किया।

इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता, विधायक आशुतोष शुक्ला, एमएलसी ई. अवनीश कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी प्रदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह एवं मनीष शुक्ला, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार तथा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया तथा सभी ने एक स्वर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की।
