Dainik Athah

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की समीक्षा


अथाह संवाददाता
मेरठ
। मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संगठन द्वारा संचालित डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की क्षेत्रीय टीम के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी टोली के कार्यकतार्ओं को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकतार्ओं के परिश्रम से ही पूरे प्रदेश में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में पश्चिम क्षेत्र पहले नंबर पर आया है आज की भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकतार्ओं को राजनीतिक क्षेत्र के विभिन्न आयाम में प्रशिक्षित कर रही है, बैठक में कार्यक्रम की प्रगति, कार्ययोजना, संगठनात्मक सक्रियता तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के क्षेत्रीय संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, कार्यालय मंत्री अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल प्रजापति, अंबर स्वामी इत्यादि टोली के कार्यकर्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *