Dainik Athah

हम संकल्प लेते है कि प्रदेश की जनता को नई सरकार देंगे: अखिलेश यादव

अपने जन्म दिन पर सपा प्रमुख ने दिलाया संकल्प


अथाह ब्यूरो
लखनऊ
। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकतार्ओं, नेताओं समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी से बड़ी उम्मीदे है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। आज हम संकल्प लेते है कि प्रदेश की जनता को नई सरकार देंगे। प्रदेश की समस्याओं का समाधान करेंगे। पीडीए समाज का सम्मान होगा। सामाजिक न्याय का राज होगा। समाजवादी सरकार में प्रेम, दया, अपनापन से समाज का कल्याण किया जाएगा। अयोध्या नैमिषारण्य समेत अन्य तीर्थ स्थलों से आये साधु-संतों महंतों एवं विभिन्न धर्मगुरूओं ने आशीर्वाद दिया है। प्रभु श्रीराम ने रास्ता दिखा दिया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर जन्मदिन के अवसर पर उमड़े जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारी है। थानों, तहसीलों, अस्पतालों में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा चालू और चालाक पार्टी है। आस्था और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ करती है। भाजपा नकारात्मक पार्टी है। सब बुराइयों की जड़ भाजपा है। 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को ठुकरा दिया। जनता ने भाजपा को हरा दिया। तो संविधान बदलने के लिए सांसदों को खरीद रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा को संविधान नहीं बदलने देगी।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम सबके है। भगवान श्रीराम भाजपा से पहले से है। सब लोग पहले से मानते है। घरों में भगवान राम की पूजा होती रही है। भाजपा ने रामधन चोरी किया है। भाजपा ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। जनता ने भाजपा को हरा कर संविधान बचा लिया था। अब भाजपा सांसदों को तोड़कर, खरीद कर संविधान बदलना चाहती है। उन्होंने कहा कि मयार्दा का एक नाम भगवान श्रीराम का है और दूसरा नाम बाबा साहब का संविधान है। भाजपा ने दोनों को दगा दे दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है। भाजपा भ्रष्टाचार करके सरकार बनाती हैं और फिर सरकार बनाकर भ्रष्टाचार करती है। उसके लिए धन ही धर्म है। राम मन्दिर चढ़ावा चोरी के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। चढ़ावा चोरी का सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी बंद कर दिये गये थे।

यादव ने कहा कि चढ़ावा चोरी में दूध का दूध और पानी का पानी भले न हो, लेकिन राम मंदिर में चढ़ाया गया सोने का सोना, चांदी का चांदी और हीरे जवाहरात, चांदी और सोने की खडा्ऊ वापस हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *