Dainik Athah

इस बार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही बनाना है: अखिलेश यादव


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र बेईमानी का है। भाजपा के पास अयोध्या में चढ़ावा चोरी का कोई जवाब नहीं है। मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान राम के चढ़ावा में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। वहां सीसीटीवी के फुटेज गायब है।


सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में कन्नौज सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं, कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा साजिश और षडयंत्र करती है। उसकी साजिशों से सावधान रहना है। इस बार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही बनाना है। अन्यथा वोट का अधिकार छिन जाएगा। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। संविधान विरोधी काम कर रही है।
यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की परीक्षा का समय है। संकट के समय बहादुर का परिचय होता है। समाजवादियों ने लोकतंत्र बचाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी है। आगे भी समाजवादी लोग हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। सभी कार्यकर्ता और नेता समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी की पूरी मदद की। समाजवादी पार्टी नम्बर एक पर है। भाजपा यह सच्चाई जानती है कि समाजवादी पार्टी उसे हरा देगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी नेताओं, कार्यकतार्ओं को मतदाताओं और आम जनता के सम्पर्क में रहना है। भाजपा की साजिशों पर नजर रखनी है। भाजपा टेक्नालॉजी का दुरूपयोग करती है। मतदाता सूची में गड़बड़ कर सकती है। जनता को गुमराह करती है।


अखिलेश यादव ने कहा कि जब स्वस्थ विचार, स्वस्थ शरीर होता है तभी योग होता है। भाजपा ने योग का तमाशा बना दिया है। भाजपा योग का राजनीतिक इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि कन्नौज शुरू से ही समाजवादी क्षेत्र है। समाजवादियों का गढ़ है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा कन्नौज का विकास किया है। भाजपा ने कन्नौज का विकास रोक दिया है। भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा का इतिहास धोखा देने का है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा समाजवादी पार्टी के विरूद्ध अन्य दलों से भी प्रत्याशी खड़ा कर सकती है। इस साजिश से भी सावधान रहना है।
यादव ने कहा कि प्रदेश में आम लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहते है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। समाजवादी पार्टी को समाज के सभी वर्गों का वोट मिलता है। सबका सहयोग रहता है। इस बार पीडीए की सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिले। उन्हें समाजवादी पार्टी के कार्यों और नीतियों की जानकारी दें। सभी कार्यकतार्ओं को एकजुटता से काम करना है। सबका सम्मान करना है। शिष्टाचार के साथ रहना है। भाषा और व्यवहार से किसी का अपमान नहीं होना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *