वीवीआईपी ग्रुप का गृह खरीदारों, निवेशकों के लिए दो दिवसीय खास कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित अनुराग रस्तोगी ने दी प्रस्तुति

अथाह संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। वीवीआईपी ग्रुप ने 20 एवं 21 जून को अपने प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट वीवीआईपी यमुना, सेक्टर-22डी, यमुना एक्सप्रेस वे में ग्राहकों एवं चैनल पार्टनर्स के लिए एक भव्य सहभागिता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस दो दिवसीय आयोजन में एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए संभावित गृह खरीदारों, निवेशकों एवं चैनल पार्टनर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर परियोजना के नए टॉवर ई का परिचय कराया गया तथा चयनित इन्वेंट्री पर विशेष आॅफर्स की घोषणा की गई, जिसने उपस्थित ग्राहकों और निवेशकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में वीवीआईपी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण त्यागी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान करते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित अनुराग रस्तोगी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट एवं सेल्स एवं मार्केटिंग, वीवीआईपी ग्रुप उमेश राठौर ने कहा, दो दिवसीय इस आयोजन को ग्राहकों और निवेशकों से मिला उत्साहजनक समर्थन हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक है। टॉवर ई के शुभारंभ और विशेष आॅफर्स को लेकर लोगों में काफी रुचि देखने को मिली। वीवीआईपी ग्रुप अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट जीवनशैली और दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों को परियोजना की विस्तृत जानकारी, साइट विजिट तथा प्रीमियम सुविधाओं का अनुभव कराया गया। इस आयोजन ने वीवीआईपी ग्रुप और उसके मूल्यवान ग्राहकों एवं सहयागियों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत किया तथा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं के प्रति निवेशकों का विश्वास भी बढ़ाया।
अपनी रणनीतिक लोकेशन और सुविचारित विकास योजना के कारण वीवीआईपी यमुना आज गुणवत्तापूर्ण आवासीय निवेश की तलाश कर रहे ग्राहकों और निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर उभर रहा है।
