Dainik Athah

अपने ही जाल में फंस गये भाजपा के जिला मंत्री, त्यागी समाज आया सामने

भाजपा के कार्यक्रम में हंगामे का मामला

चार कार्यकर्ताओं को दिखाया गवाह के तौर पर, चारों ने एसीपी के समक्ष कहा रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी

न किसी को हथियार दिखाया और न मारपीट की, वीडियो की जांच करें पुलिस


अथाह संवाददाता
मोदीनगर।
मोदीनगर में पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद भाजपा के जिला मंत्री द्वारा मोदीनगर थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट ही उलटी पड़ गई है। एक तरफ जहां गवाह के रूप में दिखाये गये चार कार्यकर्ताओं ने एसीपी मोदीनगर से मिलकर पूरी रिपोर्ट को फर्जी करार दिया, वहीं दूसरी तरफ त्यागी समाज प्रशांत त्यागी के पक्ष में मैदान में आ गया है।
मोदीनगर में पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी के अंदरुनी विवाद में प्रशांत त्यागी, टेंमपाल पवार,सुभाष सांगवान, कौशल वशिष्ठ व रोहित सक्सेना के नाम मुकदमा दर्ज करवाया था, मगर उसमें एक नया मोड़ आया कि प्रशांत को छोड़कर जो नाम है वो वादी ने ये फर्जी तरह से दशार्या कि मुकदमा लिखवाने वालों में प्रशांत के विरुद्ध ये चारों व्यक्ती भी है।
जिसके बाद शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ता एवं एवं त्यागी समाज के लोग एसीपी मोदीनगर से मिले। पुलिस अधिकारियों से बात कर चारों ने शपत्र देकर कहा इस मुकदमे से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
इसके साथ ही प्रशांत त्यागी मामले में त्यागी ब्राह्मण समाज के बैनर तले त्यागी समाज के लोग भी पुलिस अधिकारियों से मिले और कहा कि त्यागी समाज के युवा चेहरे प्रशांत त्यागी को फर्जी मुकदमा लगाकर जबरदस्ती नाम घसीटा जा रहा है इसकी तुरंत निष्पक्ष जांच कराकर उन लोगों को सामने लाये जो प्रशांत त्यागी की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहे हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर किसी भी नेता ने इस मुकदमे में गलत पैरवी की तो उसका समाज पुरजोर विरोध करेगा।
इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इसका खुलासा ना हुआ तो त्यागी समाज महा पंचायत करने पर विवश होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में डॉ अरुण त्यागी, नीरज त्यागी, नकुल त्यागी (बार सचिव), ललित त्यागी सभासद, विकास त्यागी, विशेष त्यागी, महामंत्री भाजपा देवेन्द्र त्यागी, शिवम त्यागी आदि लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *