Dainik Athah

लोकतंत्र में जनता ही असली ताकत है: अखिलेश यादव


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही असली ताकत है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट कर रही है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता सतर्क हैं। इस बार भाजपा का कोई छल, बल, धोखा और चाल कामयाब नहीं होगी। जनता भाजपा के झूठ और लूट को समझ चुकी है।
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए नेताओं और कार्यकतार्ओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराध लगातार बढ़ते जा रह है। महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कन्नौज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, गाजीपुर, हाथरस, कानपुर समेत तमाम जिलों में बच्चियों की निर्मम हत्याएं हुई है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। भाजपा सरकार में दोशियों को बचाया जाता है। निदोर्षों के खिलाफ अत्याचार हुए। भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए बनायी गयी 1090 सेवा को निष्क्रिय कर दिया। 1090 वीमेन हेल्पलाइन सेवा से महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा मिलती थी उनकी मदद होती थी।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में फर्जी एनकाउण्टर का डंका पीटा जा रहा है। फर्जी एनकाउण्टर से कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। हर कार्य, हर विभाग में भ्रष्टाचार है। सरकारी धन की लूट हो रही है। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे है। भू माफियाओं को भाजपा सरकार का संरक्षण है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा को 2027 के चुनाव में इसकी भारी कीमत पड़ेगी। जनता अच्छी तरह समझती है कि समाजवादी सरकार में ही कल्याणकारी राज्य की व्यवस्था लागू हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *