Dainik Athah

वीवीआईपी ग्रुप ने जे सी सी सीजन 8 अंडर-15 में खरीदी टीम

बीवीसीआई अध्यक्ष प्रवीण त्यागी अब वेटरन के साथ साथ बच्चो को भी भविष्य के लिए तैयार करेंगे

अथाह संवाददाता,

गाजियाबाद। वेटरन क्रिकेट को देशभर में नई पहचान दिलाने वाले बीवीसीआई (भारत वेटरन क्रिकेट इंडिया) के अध्यक्ष एवं वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीण त्यागी अब युवा खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में वीवीआईपी ग्रुप ने जेसीसी सीजन-8 अंडर-15 क्रिकेट लीग में अपनी टीम खरीदकर बाल क्रिकेटरों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

बीवीसीआई (भारत वेटरन क्रिकेट इंडिया) के अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने बताया कि युवा प्रतिभाओं को सही मंच और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से वीवीआईपी लिटिल चैंप्स टीम का गठन किया गया है, ताकि उभरते खिलाड़ी अपने खेल कौशल को निखार सकें और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

जेसीसी सीजन-8 अंडर-15 लीग का आयोजन 20 जून से ओपी ग्राउंड, सेक्टर-128 में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ऑक्शन आयोजित किया गया, जिसके बाद विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इस दौरान टीम की आधिकारिक जर्सी का भी लोकार्पण किया गया।

वीवीआईपी लिटिल चैंप्स टीम के साथ कोच कमल निगम, मैनेजर दीपक त्यागीतरुण सिंह तथा ऐश्वर्या सिंह सहित टीम से जुड़े अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने युवा क्रिकेटरों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मौजूद खेल प्रेमियों ने वीवीआईपी ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं और संस्थागत सहयोग युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल न केवल बच्चों के खेल कौशल को विकसित करेगी, बल्कि उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और खेल भावना का भी पाठ पढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *