दिल्ली में बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीय बैठक संपन्न
– निर्माण क्षेत्र की चुनौतियों और समाधान पर मंथन
– देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने तकनीकी नवाचार, नीतिगत सुधार और उद्योग की समस्याओं पर रखे विचार

नई दिल्ली। निर्माण क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं महासभा की बैठक राजधानी दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल लीला में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों, उद्यमियों, विशेषज्ञों और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लेकर निर्माण क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों तथा संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र में हो रहे तकनीकी नवाचारों की जानकारी साझा करना, केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों एवं नियमों की समीक्षा करना तथा उद्योग की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छोटे और बड़े निर्माण प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्रिमंडल सदस्य नंद गोपाल नंदी, मंत्रिमंडल सदस्य सुनील शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के.सी. त्यागी, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील भराला, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक अजय महावर, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व विधायक एवं पूर्व चेयरमैन मोदीनगर सुदेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, न्यासी मंडल अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय त्यागी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजय त्यागी, उत्तराखंड अध्यक्ष वैभव त्यागी तथा राष्ट्रीय परशुराम परिषद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन के नवनियुक्त सदस्य रजनीश त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बीएआई बैठक के दौरान निर्माण क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं, नीतिगत सुधारों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित मंत्रियों, सांसदों और जनप्रतिनिधियों ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

इस अवसर पर न्यासी मंडल अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्र स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

बिल्डर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (बीएआई ) राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने बैठक को अत्यंत सफल और सार्थक बताते हुए कहा कि निर्माण क्षेत्र देश के विकास की आधारशिला है। सरकार और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद से विकास कार्यों को नई गति मिलती है तथा समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होता है। उन्होंने देशभर से आए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
