Dainik Athah

भाजपा सरकार में कमीशनखोरी पूरे प्रदेश में चरम पर है: अखिलेश यादव


  • अथाह ब्यूरो
    लख्नऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी पूरे प्रदेश में चरम पर है। भ्रष्टाचार और लूट भाजपा का मुख्य एजेण्डा है। अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। अवैध खनन जमकर फलफूल रहा है।
    बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये कार्यकतार्ओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन जघन्य हत्याएं हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी में वृद्धि जारी है। बिजली व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। भाजपा सरकार ने पूरे कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। शिक्षा, स्वास्थ्य भाजपा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। स्कूल बंद हो रहे है। शराब की दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों की दुर्दशा है। मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा है। हर कार्य और विभाग में बजट की लूट चल रही है। गोरखपुर की चार लेन लिंक रोड में जमकर गोरखधंधा चला। 90 किलो मीटर सड़क बनाने में 7 हजार करोड़ रुपए की लूट-खसोट हुई। इसी तरह से लखनऊ में 40 किलोमीटर के ग्रीन कारीडोर के लिए 7 हजार करोड़ रुपए लगा दिए गए। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। एमएसएमई सेक्टर की हालत खराब है।
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के आरक्षण की लूट कर रही है। भाजपा पीडीए के खिलाफ साजिश करती है। जो पीड़ित दु:खी, अपमानित है, वह पीडए है। जो पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक है, वही पीडीए है। उन्होंने कहा कि वे अपनी भाषा और व्यवहार ठीक रखें। 2027 में जनता भाजपा को हराने जा रही है। भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया है। जनता भाजपा पर भरोसा नहीं कर रही है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पीडीए के हित में नीतियां बनेगी। खेती और किसानों के लिए योजनाएं बनेगी। उद्योगों और डेरी का विकास होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था बिजली में सुधार होगा। लाल टोपी वाले समाजवादी ही कानपुर की लाल इमली मिल को चलाएंगे। समाजवादी सरकार आने पर बेरोजगारी दूर होगी। प्रदेश का विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *