Dainik Athah

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने भंग की राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी

प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को छोड़कर

रालोद के केंद्रीय कार्यालय सचिव का दावा, जल्द किया जायेगा गठन


अथाह ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्टÑीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने राष्टÑीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। दावा किया गया है कि जल्द ही कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को बरकरार रखा गया है।
राष्टÑीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय सचिव समरपाल सिंह ने बताया कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने की।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल की वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति को, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को छोड़कर, भंग किया जाता है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश संगठन को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *