Dainik Athah

… बड़े नेताओं के फेर में फंस रही भाजपा की टीम यूपी

 प्रदेशभर के नेता – कार्यकर्ता थक रहे इंतजार में

अपनों का कमेटी में पदासीन चाहते हैं अधिकांश बड़े नेता

अथाह ब्यूरो

नयी दिल्ली/ लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की टीम यूपी के साथ ही राष्ट्रीय टीम की घोषणा नहीं हो पा रही। देश की छोड़ो, लेकिन लगता है प्रदेश की टीम बड़े नेताओं के फेर में फंस कर रह है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनें लंबा अर्सा बीत गया है लेकिन टीम की घोषणा आज कल पर अटकी हुई है। अब कार्यकर्ता भी यह पूछ रहे हैं कि वह कल आखिर कब आएगा जब टीम पंकज चौधरी की घोषणा होगी।

अब तक यह कहा जा रहा था कि अभी प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष ही घोषित नहीं हुए, लेकिन गुरुवार को पांच ओर जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए।

भाजपा सूत्रों की मानें तो भाजपा के बड़े नेता अपनों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, इनमें टॉप तीन नेताओं को छोड़ दें जिनका इशारा ही काफी होता है शेष नेता यूपी टीम में अपनों को शामिल करा दबदबा दिखाना चाहते हैं। यहीं कारण है कि दिल्ली की बार बार परिक्रमा के बावजूद टीम तैयार नहीं हो पा रही है। कहने वाले तो अब भी एक दो दिन कह रहे हैं लेकिन वे एक दो दिन कब आयेंगे यह देखना है।

– आधे से ज्यादा पदाधिकारों का कटेगा पत्ता

भाजपा सूत्रों की मानें तो पंकज चौधरी की टीम में आधे से ज्यादा नये चेहरे होंगे, वहीं क्षेत्रीय अध्यक्षों के रूप में भी नये चेहरे नजर आएंगे। हालांकि पश्चिम के अध्यक्ष को लेकर नेतृत्व बगैर दबाव के निर्णय लेता है तो अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *