… तीन साला कार्यक्रम में नामितों के साथ ही संगठन की उपेक्षा
क्या खुद के दम पर बनें चेयरमैन, संगठन और पुरानों को भी कर दिया किनारे
अथाह संवाददाता
मोदीनगर। गाजियाबाद जिले की भाजपा पूरे देश से न्यारी है यह तो सभी की समझ में आ जाना चाहिए, लेकिन मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन भी सबसे न्यारे हैं। न्यारे इस मामले में कि नामित सभासदों के साथ ही संगठन को भी भुला गया।
दो दिन पहले नगर पालिका चेयरमेन के नेतृत्व में मोदीनगर नगर पालिका में हवन पूजन के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें चुने सभासदों के साथ ही नगर पालिका स्टॉफ भी मौजूद रहा। यदि नहीं थे तो नामित सभासद और संगठन पदाधिकारी। इसका दर्द भी हिलोरे लेकर छलक रहा है।
– नामित सभासद बनाया ही क्यों, कौन जिम्मेदार
इस स्थिति को लेकर भाजपा के पुराने नेता और नामित सभासद अरुण खन्ना का दर्द छलक गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मोदीनगर नगर पालिका के तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर पालिका मंदिर का जीर्णोद्धार पर मंदिर में पूजा और भंडारा हुआ। इसने नामित सभासदों को नहीं बुलाया, इसका जिम्मेदार कौन है।
– भाजपा संगठन भी उपेक्षा का शिकार
जब नामित सभासदों का शपथ ग्रहण हुआ उस समय अकेली मोदीनगर नगर पालिका ऐसी थी जिसने भाजपा संगठन की अनदेखी की, जबकि अन्य सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
