Dainik Athah

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मुरादनगर विधायक ने किया भव्य स्वागत

विधायक अजीतपाल त्यागी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

अथाह संवाददाता,

मुरादनगर। मेरठ रोड स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सहभागिता की। प्रशिक्षण शिविर दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें पहले चरण में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी मुख्य वक्ता रहे, जबकि दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

दिल्ली से मुरादनगर पहुंचने पर असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के सामने क्षेत्रीय विधायक अजीतपाल त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। विधायक अजीतपाल त्यागी ने पंकज चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए चिलचिलाती धूप के बावजूद हजारों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, रजापुर ब्लॉक प्रमुख पति राहुल चौधरी डेनी, गन्ना समिति के चेयरमैन राजन चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश चंद त्यागी, गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर योगेश त्यागी, उत्तम त्यागी, संजय त्यागी, अनुज त्यागी, पूर्व प्रधान मुकेश त्यागी, नीरज त्यागी, सुबोध त्यागी, मूलचंद सैनी, दिनेश चौधरी, नितिन गोयल, अमरीश गोयल, बुद्ध प्रकाश गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *