Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल को सौंपा औद्योगिक भूखंड आवंटन पत्र

अथाह व्यूरो,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ  ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग आवास पर समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता को नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड का आवंटन पत्र सौंपा।

यह आवंटन प्रदेश में औद्योगिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने की राज्य सरकार की नीति के तहत किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी  , राज्य मंत्री जसवंत  सिंह  सैनी  तथा नॉएडा  अथॉरिटी  के सीईओ आर. के. सिंह भी मौजूद रहे।

समरकूल की ओर से सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता के साथ कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता और इंडिया सेल्स हेड नरेश बत्रा भी उपस्थित रहे।

भूखंड आवंटन पत्र प्राप्त करने के बाद संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उद्योग जगत को सभी सुविधाएं सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल रही हैं। भयमुक्त वातावरण के कारण देश और दुनिया के बड़े निवेशक प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नोएडा में स्थापित होने वाले नए प्लांट से समरकूल का उत्पादन बढ़ेगा और सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही कंपनी ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को और मजबूती देने का कार्य करेगी।ReplyForwardAdd reaction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *