Dainik Athah

कांग्रेस की तथाकथित “मोहब्बत की दुकान” का वास्तविक चेहरा आज देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है: पंकज चौधरी

अथाह व्यूरो,

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष  अजय राय द्वारा देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और कांग्रेस पार्टी की हताश मानसिकता को प्रदर्शित करने वाली है।

  उन्होंने कहा यह बयान केवल प्रधानमंत्री जी का नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं का भी अपमान है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के विकास, सुरक्षा और सम्मान के प्रतीक के रूप में देखती है।उन्होंने अजय राय के बयान को निम्नस्तरीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज राजनीतिक रूप से पूरी तरह दिशाहीन और जनसमर्थन विहीन हो चुकी है। जब जनता के बीच उनके पास विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण और जनहित के मुद्दों पर कहने के लिए कुछ नहीं बचता, तब उनके नेता व्यक्तिगत टिप्पणियों और अपमानजनक भाषा का सहारा लेकर अपनी कुंठा प्रकट करते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस प्रधानमंत्री ने अजय राय जी के अस्वस्थ होने पर सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी, आज उसी संवेदनशील और जनसेवा के लिए समर्पित प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस नेता अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। कांग्रेस की तथाकथित “मोहब्बत की दुकान” का वास्तविक चेहरा आज देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। उनके शब्दों में कटुता, व्यवहार में अहंकार और राजनीति में केवल विभाजन एवं नकारात्मकता दिखाई देती है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। गरीब कल्याण से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक, किसानों से लेकर युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण तक, हर क्षेत्र में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यही कारण है कि देश की जनता लगातार प्रधानमंत्री जी पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है और कांग्रेस पार्टी इसी जनसमर्थन से घबराकर इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन मर्यादा और शालीनता भारतीय राजनीति की मूल आत्मा है। व्यक्तिगत अपमान और अभद्र टिप्पणियां कांग्रेस के राजनीतिक पतन को और अधिक तेज करेंगी। जनता सब देख रही है और ऐसे अपमानजनक व्यवहार का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।श्री चौधरी ने  कांग्रेस नेतृत्व से मांग की कि वे तत्काल इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने नेताओं को संयमित एवं मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की सीख दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *