Dainik Athah

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेता आयेंगे गाजियाबाद

भाजपा की जिला- महानगर की होगी दो दिवसीय कार्यशालाएं

जन प्रतिनिधि भी दो दिन तक प्रशिक्षण शिविर से नहीं आ सकेंगे बाहर

भाजपा महानगर ने तेज की तैयारियां, पंकज चौधरी का होगा भव्य स्वागत


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आगाज गाजियाबाद महानगर में 23 मई से प्रारंभ होगा, इस दौरान संगठन को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा।
भाजपा महानगर का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 23 और 24 मई को आईटीएस मुरादनगर में होगा। इसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे, जबकि दोपहर के समय संगठनात्मक सत्र को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका गाजियाबाद में यह पहला संगठनात्मक कार्यक्रम है। इस दौरान वे संगठन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों को अवगत करायेंगे। 24 मई को प्रशिक्षण शिविर का समापन भाजपा के राष्टÑीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी करेंगे, जबकि उनसे पहले भी अनेक नेता संबोधन देंगे।

दो दिन तक जनप्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद, नहीं आ सकेंगे बाहर
भाजपा सूत्रों की मानें तो दो दिन तक गाजियाबाद क्षेत्र के तीनों विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद के साथ ही पूर्व के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि कोई भी समापन से पहले बाहर नहीं आ पायेंगे। रात्रि प्रवास भी कार्यकर्ताओं के साथ ही करना पड़ेगा।

गाजियाबाद जिले का प्रशिक्षण वर्ग भी जगन्नाथ कॉलेज में होगा

इसी दौरान गाजियाबाद जिले का प्रशिक्षण वर्ग मोदीनगर में स्थिति जगन्नाथ कॉलेज में होगा। यहां पर भी दोनों विधायकों के साथ ही पूर्व के जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जो कमियां होगी उन्हें शुक्रवार तक दुरूस्त कर दिया जायेगा। महत्वपूर्ण यह है कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का मार्ग दर्शन भी पूरे महानगर को मिलेगा।

मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष भाजपा, गाजियाबाद

भाजपा के पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग पश्चिम क्षेत्र में लगातार चल रहे हैं। इनमें जन प्रतिनिधियों के साथ ही पूर्व जनप्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत महानगर में कुल 250 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। सभी कार्यकर्ताओंं को इसमें उपस्थित रहना आवश्यक है।


सतेंद्र सिसौदिया, अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र भाजपा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *