Dainik Athah

मानवता का मंदिर है -जीवन आशा हॉस्पिटल: सौरभ सागर महाराज

जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र का 7 वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

जीवन आशा हॉस्पिटल समाज और मानव हित के लिए कार्य कर रहा है: नरेंद्र कश्यप


अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
उत्तर प्रदेश की धरा पर गाजियाबाद के निकट गंगनहर पर स्थापित श्री दिगम्बर जैन मंशापूर्ण महावीर क्षेत्र जीवन आशा हॉस्पिटल एवं पुनर्वास केंद्र का 20 मई 2026 कों सप्तम स्थापना दिवस परम पूज्य पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य पुष्पदन्त सागर जी मुनिराज के सुयोग्य शिष्य जैनाचार्य सौरभ सागर जी मुनिराज के पावन सान्निध्य मेँ बड़े हर्ष उल्लास और धूम धाम के साथ मनाया गया
इस मौके पर पूज्य गुरुदेव सौरभ सागर महाराज ने कहा कि जीवन आशा हॉस्पिटल मानवता का मंदिर है क्योंकि श्री मंशापूर्ण महावीर क्षेत्र पर दवा व दुआ का अद्धभुत संगम है जहां रोते रोते आने वाला हंसते हंसते जाता है और अपने चेहरे पर एक मधुर मुस्कान लेकर जाता है क्योंकि उसको जीवन आशा से नया जीवन प्राप्त हुआ है।


स्थापना दिवस पर प्रात: कालीन दूर दूर से पधारे श्रावकों ने सुप्रभात भक्ति करते हुए महाअतिशय कारी, 1200 वर्ष प्राचीन मूलनायक श्री मंशापूर्ण महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांतिधारा की, मंशापूर्ण महावीर स्वामी की वर्ष मेँ 4बार शांतिधारा की जाती है जिसमे एक 20 मई का दिन है जिस दिन जीवन आशा हॉस्पिटल का शुभारंम किया गया था। मूलनायक मंशापूर्ण महावीर स्वामी का प्रथम अभिषेक राजेन्द्र जैन- नितिन जैन, विश्वास नगर दिल्ली, दूध कलश अभिषेक पवित्र जैन दिल्ली, केशर कलश अभिषेक प्रदीप जैन गाजियाबाद, शांतिधारा पोमिल जैन देहरादून एवं सुबोध जैन, दिल्ली कों सौभाग्य प्राप्त हुआ।


मुनिसुव्रत नाथ भगवान की शांतिधारा अमित जैन दिल्ली, शान्तिनाथ भगवान सतीश जैन भगत जी परिवार, दिल्ली, आदिनाथ भगवान शांतिधारा अनुज जैन सर्राफ मेरठ, पार्श्वनाथ भगवान शांतिधारा धन्य कुमार जैन कृष्णानगर दिल्ली कों सौभाग्य प्राप्त हुआ तो वही पाण्डुक शिला पर अभिषेक का सौभाग्य क्रमश: वैभव जैन दिल्ली, प्रदीप जैन सूर्यनगर आदि कों सौभाग्य प्राप्त हुआ तो वही देश की विभिन्न राज्यों से पधारे श्रावकों ने मूलनायक भगवान का अभिषेक किया एवं पूजन विधान भी किया।
तत्पश्चात जैनाचार्य सौरभ सागर जी मुनिराज के सान्निध्य में सौरभ सागर सेवा संस्थान जीवन आशा परिवार के समस्त ट्रस्टियों ने एवं मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप (राज्य मंत्री -दिव्यांगजन सशक्तिकरण, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), बृजेश सिंह (पूर्व एमएलसी पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार) एवं अनेक श्रावक श्रेष्ठियो ने जीवन आशा हॉस्पिटल के प्रांगण मेँ जीवन आशा कैंसर बिंग जिसमे प्राइवेट रूम सेमी प्राइवेट रूम का लोकार्पण किया गया


इसके बाद ‘गुरु पुष्पदन्त सभाग्रह’ में सप्तम स्थापना दिवस का शुभारम्भ हुआ जिसमे सर्वप्रथम मंगलाचरण मंशापूर्ण महावीर महिला मंडल गाजियाबाद द्वारा किया गया एवं चित्र अनावरण दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया एवं
मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पूज्य आचार्य सौरभ सागर जी की प्रेरणा से जीवन आशा हॉस्पिटल द्वारा बहुत महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहें है जिसमे समाज हित और मानव हित के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सौरभ सागर सेवा संस्थान के कार्यों की जमकर सराहना की। वहीं, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि जैन धर्म के 24 तीर्थकर का जन्म क्षत्रिय कुल में हुआ था और आज जो कार्य जैन समाज कर रही है वह बहुत महत्वपूर्ण है जैसे पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से जीवन आशा हॉस्पिटल का निर्माण हुआ जो मानवता के लिए एक वरदान है।
फोर्टिज हॉस्पिटल नोएडा की केंसर विभाग की एचओडी डा. अनीता मलिक ने कहा कि जीवन आशा हॉस्पिटल जो कार्य कर रहा है वह आज के समय की पुकार है। जब भी कोई कैंसर रोगी जीवन आशा के माध्यम से फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा रेडियोथैरेपी हेतु आएगा उसको 30-40% की छूट प्रदान की जाएगी


जीवन आशा हॉस्पिटल के चैयर मैंन अशोक जैन सीए ने भी अपने विचार व्यक्त किये, वहीं संजय जैन ने जीवन आशा के सात वर्षों के सफर क विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन पंडित संदीप जैन सजल ने किया।
कार्यक्रम मेँ विभिन्ननगरों से पधारे गुरुभक्तों ने 2026 के वषार्योग हेतु श्रीफल समर्पित किया जिसने सरधना, मेरठ, बलवीर नगर दिल्ली, विवेक विहार दिल्ली, देहरादून, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, गाजियावाद, दिल्ली आदि से गुरुभक्त पधारे
कार्यक्रम में अशोक जैन सीए, जम्बूप्रसाद जैन (अध्यक्ष सौरभ सागर सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी), आरसी जैन, अमित जैन मेडिकल, सतीश जैन भगत जी, मनोज जैन मेरठ, सुकांत जैन, संजय जैन, पंकज जैन, गौरव जैन सीए, रिंकू जैन, अनुज जैन, संजीव जैन बिट्टू,अजय जैन, कमलकांत जैन, अशोक गोयल आदि समस्त ट्रस्टी, परम् संरक्षक, संरक्षक, आजीवन सदस्य एवं डॉक्टर एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *