
अथाह संवाददाता ,
गाजियाबाद। मिजोरम के राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गाजियाबाद के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ वी के सिंह ने अपनी पत्नी भारती सिंह के साथ बेंगलुरु में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान डॉ वी के सिंह ने कहा कि गुरुजी के सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण शांति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा से भर देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि तेज़ गति से भागती जिंदगी के बीच ऐसा आध्यात्मिक अनुभव मन को ठहराव देने के साथ स्वयं से जुड़ने और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक वातावरण में हुई यह मुलाकात आत्मिक शांति और मानसिक संतुलन का विशेष अनुभव कराने वाली रही। डॉ वी के सिंह ने गुरुजी के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच और मानव सेवा का भाव ही वास्तविक शक्ति है।
इस मुलाकात को लेकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों में भी उत्सुकता बनी रही।
