Dainik Athah

चुनौतियों के बीच शुभेंदु कितने है तैयार

शपथकालीन कुंडली के अनुसार मुख्यमंत्री के रूप में रोल मॉडल साबित होंगे

बंगाल में बीजेपी की अप्रत्याशित विजय के बाद दिनांक 9 मई 2026 दिन शनिवार को प्रातः 11:32 बजे  नए मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी  ने शपथ ली। शपथ कालीन कुंडली के अनुसार ग्रह योग बहुत अच्छा बन रहा है। दशम भाव में सूर्य बुध की युति बुधादित्य योग मेष राशि में  बना रही है ,जो दृढ़ता से बंगाल की तरक्की में खड़े रहेंगे। प्रशासनिक क्षमताओं का सबूत देंगे। भाग्य भाव में मंगल शनि की युति की कीर्ति और यश बढ़ाएगा भाग्य  को प्रबल करेगा। अपनी पार्टी और अपने प्रदेश के लिए शिवेंदु एक रोल मॉडल बनेंगे ऐसा शपथकालीन कुंडली में योग हैं।सुख और लाभ भाव के स्वामी शुक्र अपनी राशि में 11 स्थान में है ,जो चुनौतियां भरे सफर को सफलता से पूर्ण करेंगे। लग्नेश चंद्रमा सप्तम भाव में बैठकर लग्न को देख रहे हैं। शुभेन्दु अधिकारी लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाएंगे। नवांश कुंडली में लग्नेश शनि सूर्य के साथ में दशम भाव में स्थित है दशमेश द्वितीय भाव में मित्र राशि में है। नवांश कुंडली में सूर्य मंगल वर्गोत्तम है।। राज्य की आर्थिक उन्नति होगी।शासन और कर्म की कुंडली दशमांश कुंडली में भी सूर्य और मंगल परम योग कारक है।
शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।2030 तक चंद्रमा की महादशा अच्छी रहेगी। जो उत्तम प्रशासन चलाने में सहायक  बनेगी।उसके पश्चात 7 वर्ष की मंगल की महादशा इनको और मजबूती के साथ सत्ता में स्थापित करेगी।

 पंडित शिवकुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु कंसलटेंट गाजियाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *