Dainik Athah

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भाजपा का सपा के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन आज


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि बुधवार 13 मई को जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों में पार्टी के महिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मातृशक्ति के साथ सहभाग करेंगे। श्री राय ने कहा कि राजनीतिक विरोध की आड़ में सपा द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर प्रयोग की जा रही अभद्र भाषा भारतीय जनीति की स्वस्थ परंपरा के विरुद्ध है। इसे भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी और सपा का विरोध करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *