Dainik Athah

विधानसभा चुनाव-2027 के लिए प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा: पंकज चौधरी

भाजपा की प्रदेशस्तरीय बैठक संपन्न

सभी परिश्रमी एवं क्षमतावान कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाए: धर्मपाल सिंह


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला समितियों, मंडल समितियों, शक्तिकेन्द्र एवं बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2027 के लिए प्रत्येक बूथ पर निश्चित विजय का लक्ष्य लेकर योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विगत चुनावों में जिन बूथों पर भाजपा को सफलता मिली, वहां पर जीत के अंतर को और अधिक बढ़ाने का काम किया जाए, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर बूथों पर विशेष परिश्रम करके उन्हें भाजपा के अनुकूल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि 2017 से बड़ी विजय 2027 में प्राप्त करने के संकल्प के साथ कार्य करना है। बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यकर्ता की क्षमता का उपयोग, सामूहिकता, समन्वय तथा प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करना ही प्राथमिकता होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष के पास ना काई नीति है, ना कार्यक्रम है, ना काई कार्ययोजना है और ना ही जनहित के लिए कोई विजन है। विपक्ष केवल झूठ, भ्रम और शोर मचाने के हथकंडे अपना रहा है। ऐसे में भाजपा कार्यकतार्ओं को अधिक सजग होकर विपक्ष के प्रत्येक झूठ का घर-घर जाकर पदार्फाश करना होगा। यह कार्य मंडल, बूथ और शक्तिकेन्द्र की मजबूत संरचना, परिश्रमी कार्यकतार्ओं तथा प्रभावी संगठनात्मक कार्यक्रम के क्रियान्वयन से ही संभव होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने जिला समिति, मंडल समिति, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ समितियों के सत्यापन कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक माह नियमित बैठकों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला समितियों की बैठकें प्रत्येक माह की 01 से 15 तारीख के बीच आयोजित हो। वहीं माह के प्रथम सप्ताह में मंडल समिति, तृतीय सप्ताह में शक्तिकेन्द्र की बैठकें नियमित रूप से सम्पन्न की जाएं। माह के अंतिम सप्ताह में मन की बात कार्यक्रम के साथ बूथ समिति की बैठकें आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बैठक संगठनात्मक कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समन्वय, सहयोग और सामंजस्य के सूत्र पर आधारित होनी चाहिए। आगामी समय में विधानसभा स्तर पर बूथ अध्यक्ष बैठकों का आयोजन भी किया जाएगा।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य पूर्ण हो रहा है। संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों में ऐसे सभी परिश्रमी एवं क्षमतावान कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाए। प्रत्येक बूथ पर पुराने एवं अनुभवी कार्यकतार्ओं की सूची तैयार करके उन्हें संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों में सक्रिय किया जाए। साथ ही संगठन की विचारधारा से जुडे़ लोगों को भी पार्टी कार्य में जोड़ने का काम करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *