Dainik Athah

 समाजवादी पार्टी गुंडो और गालीबाजों की पार्टी बन चुकी है: पंकज चौधरी


अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अभद्र, अमर्यादित भाषा के प्रयोग की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडो और गालीबाजों की पार्टी बन चुकी है। सपा प्रमुख को प्रधानमंत्री का अपमान करने वाले गालीबाज सांसद के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर निकालना चाहिए।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जिस प्रकार की गंदी और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है और इससे साबित होता है कि सपा गुंडो और गालीबाजों की पार्टी है। यह बयान न केवल लोकतांत्रिक मयार्दाओं का उल्घन है बल्कि देश के 140 करोड़ जनता की भावनाओं का भी अपमान है। प्रधानमंत्री का पद किसी दल का नहीं, बल्कि देश के सम्मान और गौरव प्रतीक होता है।

पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को जब-जब जनता पराजित करती है, तब-तब समाजवादी पार्टी लगातार अपशब्दो का इस्तेमाल करती है। व्यक्तिगत अपमान और अशोभनीय भाषा भारतीय लोकतांत्रिक परम्पराओं पर गहरा आघात है। उन्होंने सपा प्रमुख से जबाब मांगते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान करने वाले सांसद के खिलाफ सपा प्रमुख द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती और सपा से निष्कासित नहीं किया जाता तो यह माना जाएगा कि यह बयान सपा प्रमुख की सहमति और इशारे पर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *