Dainik Athah

भाजपा ने सिलेण्डर महंगा कर एक बार फिर महंगाई बढ़ा दिया है: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार देश की महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती



अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार देश की महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। भाजपा सोची समझी रणनीति के तहत विपक्ष को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि नई संसद में 2023 में जब महिला आरक्षण बिल आया था, तब सभी दलों ने उसे उसे समर्थन देकर पास कराया था। महिला आरक्षण बिल अब कानून बन चुका है। भाजपा के मन में महिला आरक्षण को लेकर खोट है इसीलिए सरकार महिला आरक्षण में संशोधन के लिए बिल लायी थी। जो महिला आरक्षण बिल संसद में पास होकर कानून बन गया है। भाजपा उसके खिलाफ बोल रही है। भाजपा असंवैधानिक काम कर रही है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। वह संसद से पास कानून नहीं स्वीकार कर रही है।
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण संशोधन बिल के लिए संसद का सत्र ऐसे समय में बुलाया जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव चल रहे थे। देश के इतिहास में पहली बार महिला आरक्षण में संशोधन और परिसीमन जैसा महत्वपूर्ण बिल चुनाव के मध्य में लेकर आयी। भाजपा विपक्षी दलों के सांसदों को चुनाव से चार-पांच दिन दूर करना चाहती थी।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। इस सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है तो महिला आरक्षण संशोधन बिल के साथ परिसीमन बिल लेकर आ गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार आम जनता और लोगों के साथ साजिश कर रही है। कभी एप डाउन लोड करवा रही है, कभी कर्मचारियों से, कभी शिक्षकों से डेटा भरा रहे हैं। लेकिन जो जातीय जनगणना सबसे महत्वपूर्ण डेटा है, उसे नहीं करा रहे हैं। भाजपा की सोच पुरातनपंथी, रूढ़िवादी और नकारात्मक है। ये महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहते हैं। असली गिरगिट का काम भाजपा कर रही है। महिला आरक्षण पर मुख्यमंत्री जी पहले क्या बोलते थे, अब क्या बोल रहे हैं। सभी ने देखा है। मुख्यमंत्री जी की भाषा गिरगिटी है। उनका पुराना बयान सुने और अब का बयान सुने तो पता चल जायेगा गिरगिट कौन है?
अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में भाजपा की साजिश हार गयी इसीलिए उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आये थे। उनके षडयंत्र का खुलासा हो गया। डिलिमिटेशन के खिलाफ सभी विपक्षी दल एक हो गये, जिससे भाजपा के धोखे का पदार्फाश हो गया। अपनी हार को छिपाने के लिए भाजपा महिलाओं को मुद्दा बनाना चाहती है। भाजपा नारी वंदन का नारा बनाना चाहती है। महिला मुद्दा बनी रहे, नारी नारा बन जाये इसी साजिश और षडयंत्र के तहत सड़कों पर और सदन में झूठा प्रचार कर रहे है।
यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं के व्यवहार, भाषा और काम करने के तरीके की वजह से लोग कानून नहीं मान रहे है। लोग न्याय के लिए न्याय की संस्थाओं पर भरोसा नहीं कर रहे है। अपने हरदोई दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार ने अपने साथ हुए अन्याय को बताया। परिवार भी बेटी ने न्याय के लिए एसपी समेत सभी अधिकारियों के पास गयी। जनसुनवाई में बात रखी, जनसुनवाई पोर्टल पर बात रखी लेकिन उसके बावजूद न्याय नहीं मिला। वर्चस्ववादी और भाजपा के समर्थक लोगों ने उसकी हत्या कर दी। उत्तर प्रदेश सरकार से उस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, इसलिए सीबीआई जांच हो। सरकार परिवार को आर्थिक मदद दे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सिलेण्डर महंगा कर एक बार फिर महंगाई बढ़ा दिया है। खाना-पीना सब महंगा हो जायेगा। भाजपा मंहगाई बढ़ाकर अपने लोगों को मुनाफा देना चाहती है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में रिवाल्वर लगाकर वोट डालने से रोका था। यूपी में जो पै्रक्टिस किया था वही प्रयोग बंगाल में किया। बंगाल में प्रशासन के बराबर में केन्द्रीय बलों का पूरा ढांचा तैयार किया था। उसके बाद भी दीदी ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगी।
यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया में लेबर डे मनाया जा रहा है। मजदूरों के संघर्ष को याद किया जा रहा है। लेकिन भाजपा ने कोविड के बहाने उद्योगपतियों से मिलकर मजदूरों के अधिकारों को छीनने का काम किया। भाजपा ने मजदूरों के अधिकारों को छीना है। नोएडा में मजदूरों को पड़ोसी राज्यों के बराबर वेजेज नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और अर्थव्यवस्था की तरक्की में मजदूरों का बहुत योगदान है। सरकार नोएडा में मजदूरों पर लगे सभी मुकदमें वापस ले। नोएडा में मजदूरों पर बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है। एक सवाल के जवाब में समाजवादी सरकार में धार्मिक यात्राओं में मदद होती थी। सरकार को सभी धार्मिक यात्राओं में मदद करनी चाहिए। यही हमारे देश की खूबसूरती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *