Dainik Athah

रविन्द्र त्यागी बने बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष

गाजियाबाद के लिए गौरव का क्षण

रविन्द्र त्यागी अनुभवी, दूरदर्शी और संगठन के दिशा देने वाले नेतृत्वकर्ता: लाल चंद शर्मा


अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। गाजियाबाद के रहने वाले रविन्द्र त्यागी को बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया, जिससे उत्तर प्रदेश विशेषकर गाजियाबाद जनपद का मान बढ़ा है।


इस उपलब्धि को एसोसिएशन के चेयरमैन बोर्ड आॅफ ट्रस्टी लाल चंद्र शर्मा के अथक प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। लाल चंद शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रविन्द्र त्यागी एक अनुभवी, दूरदर्शी और संगठन को नई दिशा देने वाले नेतृत्वकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में एसोसिएशन निश्चित रूप से नए आयाम स्थापित करेगा और पूरे देश में संगठन को मजबूती मिलेगी।
वहीं संजय त्यागी (मुजफ्फरनगर) ने भी रविन्द्र त्यागी की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली उन्हें इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया नई ऊंचाइयों को छुएगा और सदस्यों के हितों की मजबूती से रक्षा होगी।

गाजियाबाद सेंटर की ओर से बी सीनैय्या, एस एन रेड्डी, डी वी एन रेड्डी, सच्चिदानंद रेड्डी, सुशांत कुमार बासु और महेश मुड्डा सहित हैदराबाद व तेलंगाना क्षेत्र के सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
इसके अलावा गाजियाबाद सेंटर के दिनेश शर्मा और विजय बंसल द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया गया। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पुन: लाल चंद्र शर्मा के योगदान के लिए विशेष आभार प्रकट किया। इसक साथ ही रविन्द्र त्यागी के पैतृक गांव कस्बा निवाड़ी में भी रविन्द्र त्यागी के बिल्डर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया का राष्टÑीय अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाई गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *