पश्चिम बंगाल के राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी की जनसभा
डबल इंजन सरकार के लिए उठ खड़ा हुआ हर नौजवान, हर बहन-बेटी: मुख्यमंत्री
टीएमसी के गुंडे अब बुलडोजर का नाम सुनकर हो रहे अंडरग्राउंड: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद पूरा पंडाल ‘योगी-योगी’ के नारों से गूंज उठा

अथाह ब्यूरो
उत्तर 24 परगना/ हुगली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तरुण ज्योति तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल के दिल और नैनों में काबा-मदीना नहीं, मां काली और मां दुर्गा हैं। टीएमसी के लोगों को इसका एहसास कराने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद पूरा पंडाल योगी-योगी के नारों से गूंज उठा।
बंगाल ने परिवर्तन की ठान ली
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यहां जोरदार रोड-शो होना था, लेकिन टीएमसी सरकार ने परमिशन नहीं दी। इसलिए हमने इसे सभा के रूप में ही प्रारंभ किया है। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी, तब हम यहां जोरदार रोड-शो करेंगे। सीएम योगी ने बंगाल की गौरवपूर्ण विरासत को याद दिलाते हुए कहा कि बंगाल त्याग और बलिदान की भूमि है, स्वाभिमान की भूमि है। बंगाल साहित्य की, कला की, संस्कृति की और विज्ञान की भूमि है। यह धरा भारत की प्रेरणा भूमि रही है, लेकिन आज भारत को पहचान देने वाला बंगाल स्वयं अपनी पहचान के लिए मोहताज हो गया है। कभी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन रहा बंगाल आज कंगाल हो चुका है। उद्योग बंद हो रहे हैं, नौजवान बेरोजगार है, किसान अपमानित महसूस कर रहा है और लव जिहाद-लैंड जिहाद की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस गुंडाराज, कुशासन और अराजकता से मुक्ति का सबसे अच्छा माध्यम चुनाव है। 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझानों से साफ है कि बंगाल ने परिवर्तन की ठान ली है। हर नौजवान, हर बहन-बेटी डबल इंजन सरकार के लिए उठ खड़ी हुई है।

कल्चरल कैपिटल को टीएमसी ने बना दिया क्राइम कैपिटल
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की कल्चरल कैपिटल कहलाता था, टीएमसी और कम्युनिस्टों ने उसे क्राइम कैपिटल बना दिया है। ममता दीदी को परेशानी होती है अगर कोई ह्यजय श्रीरामह्ण बोल दे। वे दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं, विसर्जन की शोभायात्रा रोकती हैं, लेकिन इफ्तारी पार्टी का स्वागत करती हैं। तारकेश्वर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आज तारकनाथ मंदिर में दर्शन का अवसर मिला। टीएमसी ने 15 वर्षों में वहां कुछ नहीं किया। अगर डबल इंजन की सरकार होती, तो काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनता। उत्तर प्रदेश का मॉडल बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में भी यही गुंडागर्दी और अराजकता थी। आज यूपी में बेटी सुरक्षित है, व्यापारी सुरक्षित है, अर्थव्यवस्था ग्रोथ इंजन बन गई है। यहां सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती, इफ्तारी की दावत नहीं होती। बल्कि हर-हर बम बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्राएं निकलती हैं, ह्यजय श्री रामह्ण और वृंदावन बिहारी लाल की जय के नारे गूंजते हैं।
टीएमसी के गुंडे बुलडोजर का नाम सुनकर अंडरग्राउंड हो रहे
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी और एसपी ने अयोध्या में राम मंदिर रोकने की कोशिश की, लेकिन डबल इंजन सरकार ने भव्य राम मंदिर बना दिया। यूपी आज माफिया-गुंडा मुक्त है। यहां न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है। एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट बन रहे हैं। अगर कोई माफिया सर उठाएगा, तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा। टीएमसी के गुंडे अब बुलडोजर का नाम सुनकर ही अंडरग्राउंड हो रहे हैं। डबल इंजन सरकार के साथ बंगाल को पुनर्स्थापित करने का यही अवसर है।
इससे पहले
पश्चिम बंगाल के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कभी कला, साहित्य और औद्योगिक समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज बदहाली की ओर धकेल दिया गया है। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी सरकारों और पिछले 15 वर्षों से टीएमसी ने बंगाल को कंगाल कर दिया है। जब हम जय श्रीराम या हर-हर महादेव का नारा लगाते हैं तो ममता दीदी डर जाती हैं। उन्हें सत्ता हिलती हुई नजर आती है।
बंगाल की डेमोग्राफी को बदलने की साजिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की इस पावन धरा ने श्री चैतन्य महाप्रभु को जन्म दिया, जिन्होंने हरि-कीर्तन के माध्यम से ह्लहरे राम-हरे कृष्णह्व का शंखनाद किया था। इसी धरा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के हिंदुओं को संदेश दिया था कि ह्लगर्व से कहो हम हिंदू हैं।ह्व आज जब टीएमसी सरकार बंगाल की डेमोग्राफी को साजिश के तहत बदलने की कोशिश कर रही है, तब स्वामी विवेकानंद जी का यह उद्घोष हम सबको एक नई प्रेरणा दे रहा है। यह बंगाल की धरा है, जिसने भारत के युवाओं की भुजाओं में नया जोश भरने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेता को जन्म दिया। नेताजी ने कहा था कि ह्लतुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।ह्व वह बंगाल, जो कभी कला और साहित्य के कारण भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता था और अपने कल-कारखानों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था, उस बंगाल में ममता दीदी ह्लजय श्रीरामह्व और ह्लहर-हर महादेवह्व का नारा लगाने पर नाराज हो जाती हैं। उन्हें अपनी सत्ता हिलती दिखाई देने लगती है।
ममता के मौन और अन्याय के खिलाफ बंगाल मुखर
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में तारकेश्वर में भगवान तारकनाथ के दर्शन करके आया हूं। अगर यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार होती, तो तारकनाथ मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनता, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलतीं और एक-एक व्यापारी को भी व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने का अवसर प्राप्त होता। बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। बंगाल की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। ह्लजय श्रीरामह्व, मां दुर्गा की पूजा और मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। लेकिन, ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तार की दावत करवाती हैं। हिंदुओं के किसी भी प्रमुख त्योहार से पहले यहां उपद्रव शुरू हो जाता है, कर्फ्यू लगा दिया जाता है और सरेआम हत्याएं होती हैं। लव और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन साधे रहती है। आज इस मौन और अन्याय के खिलाफ बंगाल मुखर हो उठा है। टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए बंगाल की जनता सड़कों पर उतर आई है।
